फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire breaks out in house in Jarol village of Kotgarh, loss worth lakhs

Shimla News: कुमारसैन उपमंडल के जाबड़ गांव में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 09 Apr 2024 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल की जरोल पंचायत के जाबड़ गांव में बुधवार सुबह तीन मंजिला मकान में आग भड़क गई। 

विज्ञापन
Fire breaks out in house in Jarol village of Kotgarh, loss worth lakhs
कोटगढ़ के जरोल गांव में अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मियां बढ़ते ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल की जरोल पंचायत के जाबड़ गांव में बुधवार सुबह तीन मंजिला मकान में आग भड़क गई। घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों और दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मकान की दो मंजिलों को जलने से बचाया। प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम इस घटना में हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक उपतहसील कोटगढ़ के जाबड़ गांव में मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे मकान में अचानक आग भड़क उठी। लकड़ी के तीन मंजिला भवन की सबसे ऊपरी मंजिल में देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। घटना के वक्त मकान मालिक कुलदीप मेहता का परिवार घर पर ही था। जैसे ही परिवार को आग लगने की सूचना मिली तो उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने में जुट गए। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई।

विज्ञापन

टिक्कर और कुमारसैन से अग्निशमन दल भी पहुंच गया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में घर की ऊपरी मंजिल में रखा सामान, नकदी और गहने भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम कुमारसैन कृष्ण कुमार शर्मा और नायब तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद और मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम कुमारसैन कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed