फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   FIR registered against Congress Leader for Ink Attack on ACC Cement Plant Head

Bilaspur News: एसीसी प्लांट हेड पर स्याही फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेता पर केस दर्ज

Sat, 04 Mar 2023 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Mar 2023 07:32 PM IST
सार

सदर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। प्लांट हेड ने स्थानीय लोगों और ट्रक ऑपरेटरों की गलत छवि अदाणी समूह के सामने पेश की है।

विज्ञापन
FIR registered against Congress Leader for Ink Attack on ACC Cement Plant Head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसीसी सीमेंट प्लांट के हेड पर स्याही फेंकने के आरोप में सदर बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीमेंट प्लांट हेड के चालक की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी आरोपी से पूछताछ नहीं हुई है। शिकायत में प्लांट हेड अमिताव सिंह के चालक मनोज कुमार ने बताया कि वह बीते शुक्रवार दोपहर को प्लांट हेड अमिताव सिंह और उनकी पत्नी को गाड़ी में बरमाणा से चंडीगढ़ ले जा रहे थे।

विज्ञापन


घागस के पास बरमाणा पंचायत के पूर्व उपप्रधान नतीश कुमार ने अपनी कार गाड़ी के आगे लगा दी और इशारा कर शीशा नीचे करने के लिए कहा। शीशा नीचे करने पर आरोपी ने प्लांट हेड से बात करनी चाही। नतीश की कार से उसकी माता भी उतरीं। नतीश प्लांट हेड की तरफ गया और कहा कि कुछ कागज देने हैं। प्लांट हेड के गाड़ी का शीशा नीचे करते ही नतीश ने काली स्याही उनके ऊपर फेंक दी।
विज्ञापन


आरोपी ने डंडे से कार की आगे की खिड़की का डोर वाइजर भी तोड़ दिया और गाली-गलौज किया। कहा कि नतीश ने हाथ में पिस्तौल की तरह वस्तु ले रखी थी। उधर, सदर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। प्लांट हेड ने स्थानीय लोगों और ट्रक ऑपरेटरों की गलत छवि अदाणी समूह के सामने पेश की है। इस कारण प्लांट बंद रहा। ट्रक ऑपरेटरों को मालभाड़ा भी कम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट हेड अमिताव सिंह ने बरमाणा में सीमेंट प्लांट के सामने बने मंदिर के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से दिया गया बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया। यह विद्युत कनेक्शन तब से दिया जा रहा था, जब से प्लांट शुरू हुआ था। अमिताव सिंह के कहा कि इस वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।


अमिताव सिंह ने दिया इस्तीफा, 31 मार्च तक बने रहेंगे प्लांट हेड
एसीसी बरमाणा के प्लांट हेड अमिताव सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा कि कंपनी ने अमिताव सिंह का तबादला हाल ही किसी अन्य प्लांट के लिए किया था, लेकिन अमिताव ने अन्य प्लांट में पदभार संभालने की जगह कंपनी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा किन कारणों से दिया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, अमिताव सिंह 31 मार्च तक कंपनी में बतौर प्लांट हेड बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed