{"_id":"64ce41d67ca8854ec30c75a3","slug":"final-seat-allocation-of-b-sc-nursing-2nd-round-counselling-2023-24-with-sub-category-list-released-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग: 43 नर्सिंग कॉलेजों के लिए दूसरे राउंड में 769 प्रोविजनल सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी नर्सिंग: 43 नर्सिंग कॉलेजों के लिए दूसरे राउंड में 769 प्रोविजनल सीटें आवंटित
Sat, 05 Aug 2023 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:05 PM IST
सार
प्रदेश के 43 नर्सिंग कॉलेजों में पहले राउंड में खाली बची सीटों को भरने के लिए यह दूसरा राउंड चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएससी नर्सिंग ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे राउंड में प्रोविजनल सीटों का भी आवंटन हो गया है। इसके मुताबिक बीएससी नर्सिंग के दूसरे राउंड में 769 प्रोविजनल सीटों का आवंटन किया गया। इनमें 95 सीटें प्रबंधन कोटे से आवंटित की गई हैं। एमएससी के लिए 23 और पोस्ट बेसिक बीएससी की 78 सीटें अलॉट की गई हैं।
विज्ञापन
ये सीटें प्रदेश की अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक की ओर से आवंटित की गईं। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 19 सीटें इन सर्विस कोटा, एक सीट प्रबंधन कोटे से आवंटित की गईं। बाकी सभी एचपी कोटे की हैं। इधर एमएससी नर्सिंग में दो सीटें इन सर्विस कोटा और 21 सीटें एचपी कोटे से आवंटित की हैं। प्रदेश के 43 नर्सिंग कॉलेजों में पहले राउंड में खाली बची सीटों को भरने के लिए यह दूसरा राउंड चल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान में प्रोविजनल सीटों का आवंटन हो चुका है और एक दो दिन के भीतर ही फाइनल सीटों का आवंटन होगा। सात-आठ अगस्त को अलॉट की गई सीटों पर अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे। उधर, मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रोविजनल सीटें आवंटित कर दी हैं।
विज्ञापन