{"_id":"5e9408468ebc3e728a437c73","slug":"fight-between-two-groups-in-pandoh-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले के पंडोह में मजदूरों और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले के पंडोह में मजदूरों और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट
Mon, 13 Apr 2020 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पंडोह (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, पंडोह (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और प्रशासन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पानी को लेकर मजदूरों और स्थानीय लोगों के बीच सोमवार को हाथापाई हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान हालात काफी संवेदनशील हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
घायलों को जोनल अस्पताल में उपचार दिया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक ठेकेदार की लेबर पंडोह के पास सांबल गांव में रह रही है। पाइप लाइन टूटने के कारण सोमवार को गांव में पानी नहीं आया।
विज्ञापन
जहां पाइप लाइन टूटी थी वहां मजदूर पानी भर रहे थे। इतने में गांव के कुछ लोग भी वहां पहुंचे। यहां दोनों गुटों में कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। गश्त पर निकली पुलिस टीम यहां पहुंची और विवाद को शांत करवाया।
विज्ञापन
अगर टीम यहां नहीं पहुंचती तो खून खराबा हो सकता था। पंडोह पुलिस चौकी की टीम, सदर थाना की टीम और क्यूआरटी भी मौके पर पहुंची। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ आए क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।