{"_id":"63b2f49874caad37da6795f2","slug":"female-leopard-two-cubs-spotted-in-aiims-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Bilaspur: एम्स में दो बच्चों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ, दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS Bilaspur: एम्स में दो बच्चों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ, दहशत का माहौल
Mon, 02 Jan 2023 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:44 PM IST
सार
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एम्स निदेशक के आवास के साथ पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स बिलासपुर में मादा तेंदुआ अकसर दो बच्चों के साथ रात के समय देखी जा रही है। एम्स प्रबंधन की सूचना के बाद वन विभाग ने एम्स परिसर में पिंजरा लगा दिया है। एक सप्ताह पहले रात के समय एम्स के पास मादा तेंदुआ दो छोटे बच्चों के साथ देखी गई। इससे डॉक्टर और एमबीबीएस प्रशिक्षुओं में दहशत का माहौल है। एम्स में भर्ती मरीजों के तीमारदार भी तेंदुए की दस्तक से चिंता में हैं।
विज्ञापन
रात के समय एम्स में कर्मचारियों की ड्यूटियां भी बदलती हैं। कई कर्मचारी ड्यूटी देकर घर के लिए निकलते हैं। इस कारण उनके लिए भी वहां खतरा बना हुआ है। एम्स प्रशासन ने वन विभाग को शिकायत दी है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एम्स निदेशक के आवास के साथ पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन
पिंजरे में एक कुत्ते को भी रखा गया है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। एम्स बिलासपुर वन क्षेत्र के साथ सटे होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। एम्स परिसर के चारों ओर जंगल का क्षेत्र है। एम्स के साथ ग्रामीण क्षेत्र लगता है। आसपास रहने वाले लोगों ने भी कई बार तेंदुए को देखा है और यह तेंदुआ उनके लिए भी समस्या बना हुआ है।
विज्ञापन