फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Farmers will get reasonable compensation, 22 kanals of railway land auctioned for 16.50 lakhs

किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा, 16.50 लाख में नीलाम हुई रेलवे की 22 कनाल भूमि

Wed, 11 Mar 2020 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get reasonable compensation, 22 kanals of railway land auctioned for 16.50 lakhs
सांकेतिक तस्वीर

किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा न मिलने पर भारतीय रेलवे की भूमि की नीलामी को लेकर अदालत के आदेश पर बुधवार को दूसरे चरण की नीलामी करवाई गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत के आदेश पर बुधवार को ऊना जिले के त्यूड़ी में रेलवे की संपत्ति की नीलामी की गई। करीब 22 कनाल भूमि की नीलामी में करीब पंद्रह लोग पहुंचे थे। नीलामी 10 लाख से शुरू हुई, जिसमें 12 लोगों ने हिस्सा नहीं लिया। सिर्फ तीन लोगों ने रेलवे भूमि को लेकर बोली लगाई। जानकारी के मुताबिक हरि मोहन शर्मा ने सर्वाधिक 16 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगाई। यह पूरी प्रक्रिया तहसीलदार ऊना विजय राय की देखरेख में हुई। 

विज्ञापन


गौर हो कि बीते 5 मार्च को इसके पहले चरण की नीलामी हुई थी। उसमें 21 बोली लगाने वाले पहुंचे थे। इसमें उच्चतम बोली 13 लाख रुपये लगी थी। फरवरी में राजस्व महकमे की ओर से इसके लिए मुनादी करवाई गई थी कि राजस्व महकमा रेलवे की भूमि की नीलामी करवाएगा। यह नीलामी भी पटवार कार्यालय पनोह में रखी गई थी। यहां इस भूमि की न्यूनतम बोली दस लाख से शुरू हुई थी। इसकी रिपोर्ट इसी महीने अंत तक राजस्व महकमा अदालत में पेश करेगा। वहीं, इससे पूर्व 28 फरवरी को हुई नीलामी में अजनोली गांव के संजीव कुमार ने सबसे अधिक बोली 17 लाख रुपये में उठाई थी, जिसमें रेलवे की करीब 58 कनाल भूमि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed