फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Famous litterateur and folk artist Vidyanand Saraik received Padma Shri from President in traditional costume

सिरमौर: विद्यानंद सरैक ने पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति से लिया पद्मश्री

Mon, 21 Mar 2022 08:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Mar 2022 08:55 PM IST
सार

विद्यानंद जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा काला लोइया और हिमाचली टोपी पहनकर पद्मश्री सम्मान लेने हाथ जोड़कर डायस की तरफ गए। उन्होंने राष्ट्रपति से पद्मश्री सम्मान लेते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें वर्ष 2018 में भी उन्हीं के हाथों राष्ट्रपति अवार्ड मिला था।

विज्ञापन
Famous litterateur and folk artist Vidyanand Saraik received Padma Shri from President in traditional costume
विद्यानंद सरैक ने पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति से लिया पद्मश्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लोक कलाकार विद्यानंद सरैक ने पारंपरिक वेशभूषा में सोमवार को पद्मश्री सम्मान लिया। साहित्य के क्षेत्र में विद्यानंद सरैक को यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया। विद्यानंद जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा काला लोइया और हिमाचली टोपी पहनकर पद्मश्री सम्मान लेने हाथ जोड़कर डायस की तरफ गए। उन्होंने राष्ट्रपति से पद्मश्री सम्मान लेते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें वर्ष 2018 में भी उन्हीं के हाथों राष्ट्रपति अवार्ड मिला था।

विज्ञापन


आज भी पद्मश्री सम्मान मिल रहा है। उनके साथ उनके पुत्र रमेश सरैक व जगमोहन सरैक, दो पोते दीपक सरैक व ईशान सरैक और रिश्तेदार विक्रम गंधर्व उपस्थित रहे। विद्यानंद सरैक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे। सभी सम्मान प्राप्त करने वालों से बहुत आत्मीयता से मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय से हैं और वह हाटी समुदाय का ध्यान रखें। प्रधानमंत्री ने उनकी बात को ध्यान से सुना। 
विज्ञापन


हिमाचली टोपी देख पीएम बोले - मैंने पहचान लिया आप हिमाचल से हैं 
विद्यानंद सरैक के पुत्र रमेश सरैक ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में आए तो वह उनके पिता से मिले। हिमाचली टोपी को देखकर पीएम ने कहा कि मैंने पहचान लिया आप हिमाचल से हैं। मुझे हिमाचल से विशेष लगाव है। रमेश ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के आत्मीयता से उनकी बांह पकड़कर मिलने से अभिभूत हुए। विद्यानंद सरैक ने बताया कि रात्रिभोज में वह गृहमंत्री अमितशाह से मिलेंगे और उन्हें हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित करेंगे। इस दौरान वह गृह मंत्री से भी हाटी को जनजातीय दर्जा दिलाने का आग्रह करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed