फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Family adopted govt school, gave Rs 23.49 lakh for building construction

Family Adopted Govt School: परिवार ने गोद लिया सरकारी स्कूल, भवन निर्माण के लिए दिए 23.49 लाख रुपये

Thu, 16 Jun 2022 11:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jun 2022 11:52 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के एक परिवार ने राजकीय उच्च पाठशाला फगोटी को गोद लिया है। ग्राम पंचायत रैली के रहने वाले प्रीतम सिंह अत्री और अमित अत्री ने इस स्कूल में नए भवन के निर्माण के लिए 23.49 लाख रुपये जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Family adopted govt school, gave Rs 23.49 lakh for building construction
प्रीतम सिंह अत्री और अमित अत्री ने स्कूल में नए भवन के निर्माण के लिए 23.49 लाख रुपये जारी किए। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक परिवार ने राजकीय उच्च पाठशाला फगोटी को गोद लिया है। ग्राम पंचायत रैली के रहने वाले प्रीतम सिंह अत्री और अमित अत्री ने इस स्कूल में नए भवन के निर्माण के लिए 23.49 लाख रुपये जारी किए हैं। यही नहीं उन्होंने स्कूल में आईटी लैब स्थापित करने और अन्य विकास कार्यों के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। पिछड़ी पंचायत रैली में करनेहड़ा और फगोटी गांव के ग्रामीणों ने अपने स्तर पर 5 अक्तूबर 1971 को फगोटी में पब्लिक प्राइमरी स्कूल शुरू किया था। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर यहां छह कमरों का निर्माण भी किया। ताकि क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। 27 अक्तूबर 1972 में प्रदेश सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया। एक अप्रैल 1997 में सरकार ने इस स्कूल को मिडल और अप्रैल 2015 में उच्च पाठशाला का दर्जा दिया। पूर्व में बने छह कमरे वर्तमान में जर्जर हो चुके हैं।

विज्ञापन


जिनको एसडीएम बड़सर जिला हमीरपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से कुछ दिन पहले ही असुरक्षित घोषित किया गया था और जिन में बच्चों को नहीं बैठाया जा सकता था। स्कूल के मुख्य अध्यापक कामराज सेठी ने प्रीतम सिंह अत्री से भेंट की और पाठशाला में कमरों की कमी के बारे में बताया। अत्री ने तुरंत पाठशाला में कमरों के निर्माण के लिए 23.49 लाख रुपये दिए। उन्होंने मुख्याध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति को इसके अतिरिक्त और भी सहयोग देने की बात कही। उन्होंने दो शौचालयों के निर्माण के लिए भी कहा। स्कूल के मुख्याध्यापक कामराज सेठी और स्कूल स्टाफ, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इसके लिए प्रीतम सिंह अत्री और अमित अत्री का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed