{"_id":"61fffd0d0428204af86d32d4","slug":"fake-allotment-letter-case-a-game-of-fraud-was-created-to-mislead-the-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली एमबीबीएस अलॉटमेंट लेटर मामला: घरवालों को गुमराह करने के लिए रचा फर्जीवाड़े का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली एमबीबीएस अलॉटमेंट लेटर मामला: घरवालों को गुमराह करने के लिए रचा फर्जीवाड़े का खेल
Mon, 07 Feb 2022 11:06 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:06 AM IST
सार
शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस काउंसलिंग के दौरान यह मामला सामने आया था। इसमें आवेदनकर्ता युवती ने फर्जी दस्तावेज दिखाए और उसकी यह चालाकी पकड़ी गई थी। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जाली एमबीबीएस अलॉटमेंट लेटर मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में एमबीबीएस की सीट लेने के लिए युवती ने जाली अलॉटमेंट लेटर तैयार किया था। सूत्र बताते हैं कि यह अलॉटमेंट लेटर युवती ने घरवालों को चकमा देने के मकसद से तैयार किया था। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में यह खुलासा हुआ है। शनिवार को युवती टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने का प्रयास करने पहुंची थी। उसकी ओर से दिए अलॉटमेंट लेटर को देखकर कॉलेज प्रशासन को शक हुआ।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि जिस अलॉटमेंट नंबर को लेकर पालमपुर की रहने वाली लड़की परिजन के साथ आई थी, उस अलॉटमेंट नंबर से पहले ही आईजीएमसी शिमला में एडमिशन हो चुकी थी। सूत्र बताते हैं कि युवती किसी संस्थान में कोचिंग ले रही थी। एमबीबीएस के लिए दाखिला परीक्षा में नंबर कम आए थे। इससे एमबीबीएस में एडमिशन नहीं हो पाई। परिवार को गुमराह करने के लिए युवती ने फर्जी अलॉटमेंट लेटर तैयार किया था। इसे लेकर अपने परिजनों के साथ टांडा आ गई। अलॉटमेंट नंबर दिखाया गया तो पहले से जारी सूची में यह नंबर किसी और का था, जिसकी पहले ही एडमिशन हो चुकी थी।
विज्ञापन
मंडी स्थित अटल मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में काउंसलिंग से संबंधित विषय को लेकर पुलिस अलग से जांच करेगी। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती किसी संस्थान में कोचिंग ले रही थी। उसके नंबर कम आए थे। ऐसे में उसने जाली अलॉटमेंट लेटर प्रोड्यूस किया। यह लेटर कहां और किसके साथ मिलकर तैयार किया गया, पुलिस इस छानबीन में जुटी है। पुलिस युवती से पूछताछ करेगी। पुलिस ने इस संदर्भ में पहले ही मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो कि शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस काउंसलिंग के दौरान यह मामला सामने आया था। इसमें आवेदनकर्ता युवती ने फर्जी दस्तावेज दिखाए और उसकी यह चालाकी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन