फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Exercise to make AC enclosure in 4500 square meter for Bengal Tiger

Sirmour News: बंगाल टाइगर के लिए 4500 वगमीटर में एसी बाड़ा बनाने की कवायद

Sun, 19 Feb 2023 12:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 12:50 PM IST
सार

बंगाली टाइगर एसी बाड़े में रहेंगे। इसका निर्माण एचपीएसआईडीसी (हिप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम) बद्दी करेगा। निगम की टीम ने इसके लिए हामी भी भर दी है। 

विज्ञापन
Exercise to make AC enclosure in 4500 square meter for Bengal Tiger
मिनी जू रेणुकाजी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मिनी जू रेणुकाजी में बंगाली टाइगर का जोड़ा लाने को लेकर बाड़े के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। वन्य प्राणी विभाग ने बाड़े के निर्माण कार्य को एक विश्वसनीय एजेंसी को सौंप दिया है। बंगाली टाइगर एसी बाड़े में रहेंगे। इसका निर्माण एचपीएसआईडीसी (हिप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम) बद्दी करेगा। निगम की टीम ने इसके लिए हामी भी भर दी है। निगम के वरिष्ठ अभियंता जरियाल के नेतृत्व में एक टीम बाड़े के निर्माण स्थल का दौरा करके लौट गई है।

विज्ञापन


1.20 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक व वातानुकूलित बाड़े का निर्माण किया जाएगा। इसमें तीन माह का वक्त लगने की संभावना है, जिससे मई माह तक रेणुकाजी में बंगाल टाइगर के नए जोड़े को लाया जा सके। उल्लेखनीय है कि टाइगर के जोड़े को लाए जाने की स्वीकृति विभाग को केंद्रीय जू प्राधिकरण (सीजेडए) से पहले ही मिल चुकी है।
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ एन रविशंकर शर्मा ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी में टाइगर के नए बाड़े के निर्माण का जिम्मा एचपीएसआईडीसी को सौंपा गया है। इसको लेकर 1.20 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। तीन माह में बाड़े का निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इसके तुरंत बाद ही यहां दिल्ली जू से बंगाली टाइगर के जोड़े को लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed