फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ex servicemen dependents will get Prime Minister's scholarship for professional course

प्रोफेशनल कोर्स के लिए पूर्व सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति

Wed, 23 Oct 2019 11:51 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Ex servicemen dependents will get Prime Minister's scholarship for professional course
प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रोफेशनल कोर्स कर रहे पूर्व सैनिक के आश्रित 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आर्किटेक्चर, बीई, बीटेक, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर एंड फिशरी, एप्लाइड आर्ट एंड क्राफ्ट्स, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टैस्टिकल, मेडिकल, पत्रकारिता एंड मास कम्युनिकेशन, मीडिया एजूकेशन, टीचर्स ट्रेनिंग, लॉ एवं बीसीआई कोर्स और अन्य इंटीग्रेटेड कोर्स करने के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी।

विज्ञापन


कोर्स संबंधित सरकारी नियामक निकायों, यूजीसी, एमएचआरडी, एआईसीटीई, एमसीआई और डीसीआई से मान्यता प्राप्त हैं। सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के प्रोफेशनल कोर्स और आवेदन करने से संबंधित पूरी जानकारी केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उधर, उपनिदेशक सैनिक कल्याण स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट, सभी अपलोड किए दस्तावेजों की छायाप्रति और मूल दस्तावेजों सहित किसी भी कार्य दिवस वाले दिन सैनिक कल्याण कार्यालय में स्वीकृति को दे सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जांच करवाने का समय सुबह दस से डेढ़ बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed