फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Every breastfeeding woman will get a corona vaccine in himachal

स्तनपान करवाने वाली हर महिला को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Fri, 21 May 2021 10:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 May 2021 10:04 PM IST
सार

हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज और ऐसे मरीज जिन्हें सार्स-2 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कोनवेलेसेंट प्लाज्मा दिया गया है और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, उन्हें तीन महीने के बाद टीका लगेगा।

विज्ञापन
Every breastfeeding  woman will get a corona vaccine in himachal
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सभी स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए कोविड-19 टीकाकरण की अनुमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सिफारिशों, महामारी की उभरती स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।  हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज और ऐसे मरीज जिन्हें सार्स-2 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कोनवेलेसेंट प्लाज्मा दिया गया है और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, उन्हें तीन महीने के बाद टीका लगेगा।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती या आईसीयू देखभाल की आवश्यकता वाले किसी भी अन्य गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को भी कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण करने के लिए 4 से 8 सप्ताह तक इंतजार करना होगा। जिन मरीजों को वैक्सीन की एक खुराक मिली है और दूसरी खुराक लेने से पहले ही उन्हें कोविड-19 संक्रमण हो गया है, तो उन्हें दूसरी खुराक कोविड-19 बीमारी से क्लीनिकल रिकवरी से तीन महीने बाद दी जाएगी।  
विज्ञापन


वैक्सीन लगाने के 14 दिन बाद किया जा सकता रक्तदान 
शिमला। वैक्सीन लगवाने वालों को टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट स्क्रीनिंग नहीं करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के 14 दिनों के बाद रक्तदान किया जा सकता है और यदि कोई कोविड-19 रोग से पीड़ित हैं, तो वह भी आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आने के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकता सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed