{"_id":"610e29a98ebc3e311b0d2ffe","slug":"enforcement-directorate-himachal-news-fake-covid-testing-scam-in-haridwar-kumbh-mela-2021-connection-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन निदेशालय: हिमाचल से जुड़े हरिद्वार के कुंभ मेले के फर्जी कोविड टेस्टिंग स्कैम के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन निदेशालय: हिमाचल से जुड़े हरिद्वार के कुंभ मेले के फर्जी कोविड टेस्टिंग स्कैम के तार
Sat, 07 Aug 2021 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:07 PM IST
सार
कुंभ मेले के दौरान उत्तराखंड सरकार ने कोविड रिपोर्ट के साथ ही प्रदेश में दाखिल होने का आदेश जारी किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में फर्जी कोविड रिपोर्ट जारी की गई।
विज्ञापन
फर्जी कोविड टेस्टिंग स्कैम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में हुए कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोविड टेस्टिंग स्कैम की प्रवर्तन निदेशालय की जांच शिमला तक पहुंच गई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि जिन जांच लैब का नाम इस फर्जी जांच रिपोर्ट के घोटाले में सामने आया है, उनमें से एक लैब का मालिक मूल रूप से शिमला जिला का रहने वाला है। इस जानकारी के सामने आने के बाद ईडी ने शिमला या प्रदेश में फर्जी रिपोर्ट से अर्जित कमाई के निवेश और यहां भी फर्जी जांच रिपोर्ट जारी करने के एंगल से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में हिमाचल में भी निदेशालय बड़ी कार्रवाई कर सकता है। दरअसल, कुंभ मेले के दौरान उत्तराखंड सरकार ने कोविड रिपोर्ट के साथ ही प्रदेश में दाखिल होने का आदेश जारी किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में फर्जी कोविड रिपोर्ट जारी की गई, जिसकी वजह से उत्तराखंड से लेकर देशभर में अचानक कोविड के मामले बढ़ गए। फर्जी रिपोर्ट की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
इसी एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि एक ही या फर्जी मोबाइल नंबर, पता कई लोगों के स्पेसिमेन रेफरल फॉर्म (एसआरएफ) में दर्ज कर टेस्टिंग दिखा दी गई। इससे टेस्टिंग की संख्या तो बढ़ गई लेकिन असर टेस्टिंग हुई ही नहीं। कई ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें ऐसे लोगाें के नाम पर टेस्ट कर दिए जो कभी कुंभ गए ही नहीं।
विज्ञापन
जांच में दौरान ही मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को नोवस पैथ लैब, डीएनए लैब्स, मैक्स कारपोरेट सर्विसेज, डा लाल चंदानी लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, नलवा लैबोरेट्रीज के कार्यालयों और इनके निदेशकों के देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा और हिसार स्थित आवासीय परिसरों में छापेमारी की थी। डीएनए लैब्स के मालिक की शिमला जिले में भी कई संपत्तियां होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद अब जांच एजेंसी ने शिमला में जांच शुरू कर दी है।