फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Employment news: Interview of ITI, BTech and three year diploma holders in Hamirpur on 27th

Employment news: हमीरपुर में आईटीआई, बीटेक और तीन वर्षीय डिप्लोमाधारकों के इंटरव्यू 27 को

Fri, 24 Feb 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 07:15 PM IST
सार

आईटीआई इलेक्ट्रीशियन और तीन वर्षीय इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा धारकों के कुल 40 पद भरे जाएंगे। इनके अलावा पेंटर, टर्नर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के पांच-पांच पद, फिटर के 10 और वेल्डर के तीन पद भी भरे जाएंगे। इनके लिए आईटीआई या तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक पात्र होंगे।

विज्ञापन
Employment news: Interview of ITI, BTech and three year diploma holders in Hamirpur on 27th
इंटरव्यू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सरे मशीन, कार्डियोलॉजी मशीन, ईसीजी मशीन, स्ट्रेस टेस्ट ईसीजी सिस्टम, स्पाइरोमीटर, ईएमजी इलेक्ट्रोमायोग्राफ, रोगी मॉनिटर, ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राफ), मोबाइल एक्सरे, रेडियोलॉजी मशीन और अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का निर्माण एवं निर्यात करने वाली कंपनी रिकॉडर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पंचकूला में नया प्लांट लगाने जा रही है। इसमें आईटीआई इलेक्ट्रीशियन और तीन वर्षीय इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा धारकों के कुल 40 पद भरे जाएंगे। इनके अलावा पेंटर, टर्नर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के पांच-पांच पद, फिटर के 10 और वेल्डर के तीन पद भी भरे जाएंगे। इनके लिए आईटीआई या तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक पात्र होंगे।

विज्ञापन


इनके अलावा पांच पद बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक) से भी भरे जाएंगे। उपरोक्त सभी 73 पदों के लिए 27 फरवरी को आईटीआई हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि फ्रेशर्स और अनुभवी अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18-28 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच साल तक छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा अपने बायोडाटा, पासपोर्ट फोटो, समस्त प्रमाणपत्रों की मूल व फोटोकॉपी सहित सुबह 10 बजे इंटरव्यू के लिए आईटीआई हमीरपुर में पहुंचें। कंपनी द्वारा चयनित आईटीआई पास अभ्यर्थियों को कुल 15,000 रुपये, तीन वर्षीय डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों को कुल 16,000 और बीटेक पास अभ्यर्थियों को कुल 18,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें ईएसआई और ईपीएफ की सुविधाएं भी शामिल हैं। उन्हें कंपनी में स्थायी कर्मचारियों के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed