फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Employees reached the inaccessible polling station after walking for six hours

Kullu: छह घंटे तक पैदल सफर कर दुर्गम पोलिंग स्टेशन तक पहुंचे कर्मचारी

Sat, 12 Nov 2022 07:51 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 07:51 AM IST
सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार शाम तक सभी पोलिंग बूथ सजा दिए गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। जिला कुल्लू के अति दुर्गम तीन पोलिंग स्टेशन में पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को पैदल सफर करना पड़ा।

विज्ञापन
Employees reached the inaccessible polling station after walking for six hours
पोलिंग पार्टी बड़ा भंगाल में। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार शाम तक सभी पोलिंग बूथ सजा दिए गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। जिला कुल्लू के अति दुर्गम तीन पोलिंग स्टेशन में पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को पैदल सफर करना पड़ा। जिले के सबसे दूरस्थ पोलिंग स्टेशन शाक्टी तक पहुंचने के लिए सात सदस्यीय टीम को छह घंटे लगे। टीम को करीब 20 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ी। पोलिंग पार्टियों को जंगल के रास्तों और नालों को पार कर ड्यूटी पर पहुंचना पड़ा। शाक्टी पोलिंग बूथ में शाक्टी गांव के साथ मरौड़ व शुगाड़ गांव के 96 मतदाता वोट डालेंगे। इस बार यहां 12 वोटर बढ़े हैं। 2017 के विस चुनाव में यहां 84 मतदाता थे। 

विज्ञापन


सड़क न होने से पोलिंग पार्टी को रिहारनी नामक जगह से शाक्टी तक पैदल सफर करना पड़ा। शाक्टी पोलिंग स्टेशन में बिजली नहीं होने से सोलर लाइट से बैटरी को चार्ज किया जाएगा। मझाण और रशोल पोलिंग बूथ में भी पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। दोनों जगह पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को आठ-आठ घंटे लगे। जिला कुल्लू के सबसे दुर्गम पोलिंग स्टेशन शाक्टी, रशोल तथा मझाण में कुल 774 वोटर हैं। शाक्टी में 96 मतदाता में पुरुष वोटर 50 और महिला मतदाता 46 हैं। रशोल केंद्र में कुल वोटर 456 हैं। इनमें पुरुष वोटर 229 और महिला मतदाता 227, मझाण केंद्र में 222 मतदाताओं में 111 पुरुष और 111 महिला वोटर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने कहा कि दुर्गम मतदाता केंद्र शाक्टी, रशोल तथा मझाण में पोलिंग बूथों को तैयार कर दिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed