{"_id":"5da87c5e8ebc3e93af0f645a","slug":"election-commission-sent-notice-to-the-chairman-of-himachal-school-education-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को भेजा नोटिस, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को भेजा नोटिस, ये है वजह
Thu, 17 Oct 2019 10:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने नोटिस जारीकर सोनी से जल्द ही अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
डॉ. सुरेश सोनी पर आरोप है कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान सरकारी गाड़ी का प्रयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उपचुनाव में सरकारी गाड़ी के प्रयोग करने की शिकायत एक व्यक्ति ने मुख्य चुनाव अधिकारी को की थी।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने जांच के लिए इसे जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा को भेजा था। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
वहीं, इस संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय को मिली शिकायत के आधार पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारीकर जवाब मांगा गया है। मामले की जांच की जा रही है।