फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election Commission said, information about deduction of Rs 350 from bank account for not voting is fake

Shimla: चुनाव आयोग ने कहा, वोट नहीं देने पर बैंक खाते से 350 रुपये कटने की सूचना फर्जी

Tue, 09 Apr 2024 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 10:53 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही सूचना में दावा किया जा रहा है कि अगर किसी मतदाता का बैंक खाता नहीं है तो मोबाइल रिचार्ज करते समय पैसा कट जाएगा।

विज्ञापन
Election Commission said, information about deduction of Rs 350 from bank account for not voting is fake
चुनाव आयोग(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान सभी को करना चाहिए। लेकिन वोट नहीं देने की स्थिति में बैंक खाते से 350 रुपये कटने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूचना फर्जी है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही सूचना में दावा किया जा रहा है कि अगर किसी मतदाता का बैंक खाता नहीं है तो मोबाइल रिचार्ज करते समय पैसा कट जाएगा। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि यह दावा फर्जी है चुनाव आयोग ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक खाते से पैसे काटने जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं है। 

विज्ञापन

साइकलिस्ट जसप्रीत बनाए गए स्टेट इलेक्शन आइकन
प्रदेश राज्य चुनाव विभाग ने मंडी के अपर समखेतर से संबंध रखने वाले साइकलिस्ट जसप्रीत पापल को स्टेट इलेक्शन आइकन बनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग और जसप्रीत पाल के बीच सोमवार को शिमला में समझौता दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए। जसप्रीत साइकलिस्ट होने के साथ पेशेवर फोटोग्राफर भी हैं। उन्होंने बाल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सामाजिक सरोकारों में भी योगदान दिया है। जसप्रीत ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मतदाता जागरूकता के लिए हिमाचल में एक साइकिल रिले रैली करने का भी सुझाव दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत ने विभिन्न दुर्गम इलाकों में लगभग 21 हजार किलोमीटर की दूरी साइकिल पर तय की है। फायर फॉक्स चैलेंज साइक्लिंग चैंपियनशिप के विजेता और 2021 में एमटीबी चैंपियनशिप के उप विजेता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed