{"_id":"647359d67707e9f8bf0f6c23","slug":"elderly-man-killed-in-stray-bull-attack-in-bilaspur-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की लावारिस सांड के हमले से मौत, सैर करते समय किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की लावारिस सांड के हमले से मौत, सैर करते समय किया हमला
Sun, 28 May 2023 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 May 2023 07:11 PM IST
सार
संतराम घर की ओर जा रहे थे तो पीछे से सांड ने उन पर हमला कर दिया और जमीन पर पटक कर घायल कर दिया। हमले में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उपमंडल सदर की बैरी रजादियां पंचायत के बैरी चौक पर सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग सड़क के किनारे सैर कर रहा था। इसी बीच, सांड ने उठाकर जमीन पर पटक दिया। संतराम (80) निवासी गांव छटोल जट्टा डाकघर बैरी रजादियां जिला बिलासपुर रोजाना की तरह शनिवार शाम को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बैरी चौक के पास सैर करने आए थे।
विज्ञापन
वापस घर की ओर जा रहे थे तो पीछे से सांड ने उन पर हमला कर दिया और जमीन पर पटक कर घायल कर दिया। हमले में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। रविवार सुबह एम्स में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, पंचायत प्रधान निशा चंदेल ने बताया कि सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। लावारिस मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा। उधर, पशुपालन विभाग बिलासपुर के उपनिदेशक विपिन कुमार ने बताया कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को हमला करने वाले सांड को पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन