फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dushkarm with girl on the pretext of marriage and also threatened her to abort the pregnancy

Solan: शादी का झांसा देकर युवती से किया था दुष्कर्म, गर्भ गिराने के लिए धमकाने का भी आरोप

Mon, 24 Feb 2025 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 11:14 AM IST
सार

सोलन जिले के नालागढ़ में नाम बदलकर एक युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से दबोचने के बाद कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
dushkarm with girl on the pretext of marriage and also threatened her to abort the pregnancy
नालागढ़ दुष्कर्म मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नाम बदलकर एक युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से दबोचने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर युवती ने गर्भ गिराने के लिए डराने व धमकाने का भी आरोप लगाया है। युवती को गाड़ी से कुचलने का भी प्रयास किया गया है। युवती के बयान पर पुलिस ने मारपीट का भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती ने ईशाक अली, दिलशान खान व राहुल खान पर बंदूक की नोक पर गर्भपात करवाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। जब युवती ने उनकी बात नहीं मानी तो उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया गया, जिससे युवती ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई है।

विज्ञापन


एसपी विनोद धीमान ने बताया कि युवती के बयान पर नालागढ़ थाने में अलग से मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन कर रही है। बता दें युवती थाना बद्दी में एक युवती शिकायत दर्ज करवाई थी कि नालागढ़ के इशाक अली ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने मामले की जांच करने के लिए एक विशेष अन्वेषण इकाई का गठन किया। इसमें साइबर सेल व सीसीटीवी इकाई के सदस्य भी शामिल थे। शनिवार को विशेष अन्वेषण इकाई ने कार्रवाई करते हुए इशाक अली उर्फ ईशु को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed