फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   During inspection, 10 Anganwadi centers in the Kupvi area were found closed, rice was infested with weevils an

Shimla: खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया कुपवी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, चावल में मिले कीड़े

Fri, 24 Oct 2025 04:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Oct 2025 04:55 PM IST
सार

नियमित निरीक्षण के दौरान शिमला जिले के उपमंडल कुपवी के धार चांदना सर्कल के अंतर्गत आने वाले 10 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। 

विज्ञापन
During inspection, 10 Anganwadi centers in the Kupvi area were found closed, rice was infested with weevils an
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया कुपवी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग की ओर से किए गए नियमित निरीक्षण के दौरान शिमला जिले के उपमंडल कुपवी के धार चांदना सर्कल के अंतर्गत आने वाले 10 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाकर केंद्र खोले गए और निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बच्चों को परोसे जाने वाले चावल में घुन और कीड़े लगे हुए थे। इस लापरवाही पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने तुरंत दूषित खाद्य सामग्री के वितरण पर रोक लगाने तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण किए गए आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपवी उपमंडल के गांवखर, धार-1, धार-2, शरद, बेथाड़ी, डाक, बवात, ओरन, मुशाड़ी और मझगांव शामिल हैं। सीडीपीओ चौपाल को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस मामले की विस्तृत जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed