फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Free Campaign in Una Himachal Pradesh with cooperation of all departments

पहल: सभी विभागों के सहयोग से चलेगा नशा मुक्त अभियान, घर-घर से नशा भगाएंगे

Thu, 10 Aug 2023 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:23 PM IST
सार

ऊना जिले के 287 शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 54,000 बच्चे  इस अभियान का लक्ष्य हैं। रेडक्रॉस की ओर से यह अभियान गुंजन संस्था के तकनीकी सहयोग से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Drug Free Campaign in Una Himachal Pradesh with cooperation of all departments
गूंजन संस्था के साथ पोस्टर लांच करते डीसी। - फोटो : प्रशासन

विस्तार

देश में पहली बार सभी विभागों के सहयोग से जिला स्तर पर ऊना जिले में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विद्यार्थियों की वर्तमान मानसिक स्थिति जानने और इसमें बदलाव का पता लगाया जाएगा। इसके लिए बेसलाइन सर्वे किया है। इसका निष्कर्ष निकाला जा रहा है। इसके बाद एंड लाइन सर्वे में बदलाव का पता लगाया जाएगा। उपायुक्त राघव शर्मा की पहल से ऊना में यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले में एक साल तक चलेगा। अभियान सफल रहा तो देश को ऊना नई दिशा दिखाएगा और रिकॉर्ड बनाएगा। पंजाब से सटे ऊना जिले में इस अभियान में 77 दिन ट्रेनिंग में लगभग 5 हजार लोगों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रशिक्षित लोग नशों के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली व्याधियों के अलावा नशे के दुष्परिणामों बारे शिक्षित कर मानसिक रूप से सक्षम बनाएंगे। जिले के 287 शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 54,000 बच्चे  इस अभियान का लक्ष्य हैं। रेडक्रॉस की ओर से यह अभियान गुंजन संस्था के तकनीकी सहयोग से चलाया जा रहा है। बच्चे 6, 8, 10, 12,14, 15 साल की उम्र में नशे की शुरूआत करते हैं। 
विज्ञापन


ये चीजें अभियान को बनातीं हैं अलग
जिले में नशा मुक्त अभियान को कई चीजें अन्य अभियानों से अलग बनाती हैं। इसमें जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 जारी किया गया है। अभियान के लिए प्रोजेक्ट कार्यालय खोला है। हर विभाग की ड्यूटी तय की गई है। नवचेतना माड्यूल पर प्रशिक्षण के साथ एक साल तक अभियान चलेगा। एम्स के डॉक्टर स्थानीय डॉक्टरों को नशे से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह अभियान पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब से सटे ऊना जिले में नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान की संकल्पना की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जिले में नशे की समस्या को नियंत्रित कर इसके उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाना है। अभियान की रूपरेखा की समस्या की वस्तुस्थिति एवं गंभीरता को ध्यान में रखकर बनाई गई है। - राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed