फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Driver Conductor killed in accident in swarghat bilaspur

गेहूं लेकर मंडी जा रहा ट्राला लुढ़का, चालक-क्लीनर की मौत

Fri, 24 Apr 2020 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Apr 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Driver Conductor killed in accident in swarghat bilaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर शुक्रवार तड़के सुबह करीब 3:30 बजे हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्वारघाट में संतोषी माता मंदिर के समीप हुए इस हादसे में अनाज से भरा ट्राला एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया। दुर्घटना में चालक और परिचालक दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्राला राजस्थान के कोटा से किसी फर्म  का अनाज (गेहूं) लेकर गुटकर मंडी जा रहा था। पुलिस ने बताया कि स्वारघाट से करीब तीन किलोमीटर दूर पंजपीरी स्थान पर ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया।
विज्ञापन


हादसा इतना भयंकर था कि अनियंत्रित ट्राले ने पहले सड़क किनारे बनी पैरापिट को तोड़ा, फिर चीड़ के दो बड़े पेड़ों को भी जड़ समेत उखाड़ दिया। चीड़ के पेड़ों ने ट्राले के केबिन के परखच्चे उड़ा दिए। हादसे में ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव ट्राले में बुरी तरह से फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे कई घंटो की मशक्कत के बाद स्वारघाट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। वहीं कंडक्टर भी बुरी तरह से ट्राले में फंसा था। जिसे निकालने के बाद पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतकों की पहचान कुलवंत सिंह (45) पुत्र प्यारा सिंह व तिलक राज (52) पुत्र चमेला के रूप में हुई है। दोनों गांव नवरसी डाकघर लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रहने वाले थे। वहीं, हादसे की सूचना के बाद एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम और तहसीलदार स्वारघाट हुस्न चंद चौधरी ने भी दुर्घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed