{"_id":"65d9ea478e76b079a40346f5","slug":"drinking-water-scheme-dispute-decision-taken-in-the-meeting-held-at-kisan-mahapanchayat-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना विवाद : 3 मार्च को किसान महापंचायत, त्रिवेणीघाट में हुई बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना विवाद : 3 मार्च को किसान महापंचायत, त्रिवेणीघाट में हुई बैठक में लिया फैसला
Sat, 24 Feb 2024 06:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:39 PM IST
सार
शनिवार को संघर्ष कमेटी और संयोजक कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आंदोलन स्थल त्रिवेणीघाट पर हुई। बैठक में तय किया गया कि 3 मार्च को तीसरी किसान महापंचायत अली खड्ड बचाओ अभियान, त्रिवेणीघाट चलो का आयोजन आंदोलन स्थल पर होगा।
विज्ञापन
संघर्ष कमेटी का आंदोलन जारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर-सोलन सीमा पर अली खड्ड में बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में तीसरी किसान महापंचायत 3 मार्च को होगी। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह, बलदेव सिंह सिरसा और पर्यावरणविद मेधा पाटकर को संघर्ष समिति निमंत्रण देगी। शनिवार को संघर्ष कमेटी और संयोजक कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आंदोलन स्थल त्रिवेणीघाट पर हुई। बैठक में तय किया गया कि 3 मार्च को तीसरी किसान महापंचायत अली खड्ड बचाओ अभियान, त्रिवेणीघाट चलो का आयोजन आंदोलन स्थल पर होगा।
विज्ञापन
महापंचायत से पहले जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रभावित होने वाली पंचायतों के ग्रामीणों को अली खड्ड पर बन रही पेयजल योजना से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। साथ ही महापंचायत का निमंत्रण दिया जाएगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि तीसरी महापंचायत के लिए भारतीय किसान यूनियन से जुड़े और राष्ट्रीय किसान आंदोलन के किसान नेताओं को बुलावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा टावर लाइन शोषित मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के सामाजिक संगठनों सहित पुराने राजनीतिक नेताओं को भी इस महापंचायत में बुलाया जाएगा। बताया कि आंदोलन को 32 दिन हो चुके हैं, लेकिन किसानों और ग्रामीणों की योजना को रद्द करने की मांग पूरी नहीं हुई है। अब आंदोलन को बड़ा स्वरूप देना जरूरी है। यह आंदोलन योजना को रद्द करने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन