फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dr Sachin and Dr Ankur get MD Degree from PGIMER Chandigarh

Hamirpur: पनसाई के डॉक्टर दंपती की बड़ी उपलब्धि, एक साथ पाई एमडी की डिग्री

Fri, 03 Nov 2023 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Nov 2023 05:54 PM IST
सार

डाॅ. सचिन के पिता मास्टर अनंत राम शर्मा बेटे व बहू की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहते हैं कि छोटी बच्ची के साथ दोनों ने पढ़ाई जारी रखी, यह दोनों की लग्न और मेहनत का परिणाम है।

विज्ञापन
Dr  Sachin and Dr Ankur get MD Degree from PGIMER Chandigarh
डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. अंकुर शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत पनसाई निवासी एक चिकित्सक दंपती ने एक साथ एमडी करने की उपलब्धि हासिल की है। चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में दोनों ने डिग्री हासिल की। गत दिवस उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डाॅ. भारती प्रवीण पवार ने सम्मानित किया। डाॅ. सचिन शर्मा और डाॅ. अंकुर शर्मा की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है।

वर्तमान में दोनों पति और पत्नी मंडी जिले के नेरचौक स्थित मेडिकल काॅलेज में सेवाएं दे रहे हैं। डाॅ. सचिन ने वर्ष 2008 में टांडा मेडिकल काॅलेज से एसबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं देने के साथ-साथ एमडी की परीक्षा के लिए तैयारी की। 2017 में डाॅ. सचिन का पीजीआई चंडीगढ़ में पैथोलाॅजी में एमडी के लिए चयन हो गया।

विज्ञापन


इसी बीच डाॅ. सचिन की पत्नी डाॅ. अंकुर शर्मा ने त्वचा विज्ञान (डर्मेटोलाॅजी) विभाग में एमडी के लिए आवेदन किया और 2020 में यह डिग्री भी हासिल कर ली। अब डॉक्टर दंपती ने चंडीगढ़ से एक साथ एमडी की पढ़ाई पूरी की है। डाॅ. अंकुर शर्मा ने शिमला स्थित आईजीएमसी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 2014 से विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दे रही हैं। डाॅ. सचिन के पिता मास्टर अनंत राम शर्मा बेटे व बहू की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहते हैं कि छोटी बच्ची के साथ दोनों ने पढ़ाई जारी रखी, यह दोनों की लग्न और मेहनत का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed