फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Doctors removed knives, forks and pens from the stomach of a mentally retarded person through surgery

Himachal: डाॅक्टरों ने मानसिक रोगी के पेट से ऑपरेशन के जरिये निकाले छुरी-कांटे और पेन, जानिए पूरा मामला

Fri, 28 Feb 2025 10:52 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2025 10:52 AM IST
सार

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक मानसिक रोगी को असहनीय पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
Doctors removed knives, forks and pens from the stomach of a mentally retarded person through surgery
मानसिक रोगी के पेट से ऑपरेशन के जरिये निकाले छुरी-कांटे और पेन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक मानसिक रोगी को असहनीय पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मरीज के पेट में कई असामान्य वस्तुएं थीं, जिनमें सूई ,छुरी, कांटा, पेन, प्लकर आदि शामिल थे। स्थिति गंभीर होने के कारण आपातकालीन सर्जरी की गई ।

विज्ञापन


सफल ऑपरेशन के दौरान इन सभी वस्तुओं को निकाल लिया गया। शल्य चिकित्सा विभाग से सहआचार्य डॉ. राहुल मृगपुरी, डॉ. लवलीन, डॉ. प्रियंका, निश्चेतना विभाग के डॉ. मनजुला, चमन और स्टाफ ललिता ने सहयोग दिया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed