Cyber Crime: अनजान नंबर से आए लिंक पर न करें क्लिक, हैक हो सकता है व्हाट्सएप
अब ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये लोगों से ठगी का नया तरीका निकाला है। इसमें किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज भेजकर एक लिंक शेयर किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधी लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी तरह अब ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये लोगों से ठगी का नया तरीका निकाला है। इसमें किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज भेजकर एक लिंक शेयर किया जाता है। इस मैसेज को जब तक आप सिर्फ पढ़ते हैं, तब तक तो सब ठीक रहता है, लेकिन जैसे ही लिंक पर क्लिक करते हैं तो व्हाट्सएप हैक हो जाता है। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मैसेज एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) होता है। इससे साइबर अपराधी व्यक्ति के अकाउंट को हैक करके ऑपरेट करना शुरू कर देते हैं। इसके बाद व्यक्ति के परिचितों और परिवार के सदस्यों को मैसेज भेजे जाते हैं।
यूजर से ऐसे मांगे जाते हैं पैसे
इसमें यूजर के नाम पर मुश्किल में होने और अकाउंट में तकनीकी दिक्कतें आने की बात कहकर पैसे मांगे जाते हैं। ऐसे में जानकार मदद की भावना से पैसे दे देते हैं और साइबर अपराधी पैसा ऐंठकर निकल जाते हैं। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्रदेशभर से ऑनलाइन वित्तीय ठगी की हर रोज 300 से अधिक शिकायतें आ रही हैं। इसमें व्हाट्सएप कॉल से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी लोगों से ठगी करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। इसमें सबसे अधिक ठगी व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर, डिजिटल अरेस्ट और स्टाॅक मार्केट में मुनाफा कमाने के नाम पर होती है। साइबर एक्सपर्ट्स ने इस तरह से मैसेज से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि इस ठगी से लोग जागरुकता के कारण ही बच सकते हैं। किसी भी अनजानी कॉल पर अपनी जानकारी देने से बचें तथा ओटीपी तो किसी भी हालत में न बताएं।
साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर भेजते हैं मैसेज
साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर इस तरह के मैसेज भेजते हैं, जिससे यूजर फौरन उनके झांसे में आ जाता है। इसमें यूजर को ईनाम जीतने, नौकरी, लोकमित्र केंद्र के नाम पर और बैंक अलर्ट के नाम पर मैसेज किए जाते हैं। बैंक के नाम पर यूजर को खाता बंद होने के नाम पर डराया जाता है। ऐसे में साइबर ठग यूजर को मैसेज में केवाईसी करवाने के लिए कहते हैं। ज्यादातर व्यक्ति मैसेज को बैंक का समझकर क्लिक कर देता हैं और इसके बाद उसका अकाउंट हैक हो जाता है। पुलिस के मुताबिक किसी भी अनजान कॉल पर अपनी जानकारी न दें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अपनी व््यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
क्या बोले एसपी
साइबर अपराधी अब लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज के साथ लिंक भेजकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। रोज इस तरह की शिकायतें प्रदेशभर से आ रही हैं। इससे बचने के लिए लोग किसी भी अनजान नंबर से आ रहे मैसेज पर क्लिक न करें। अगर ऐसा हो जाता है तो फौरन इसकी शिकायत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें। ज्यादातर मामलों में विशेषज्ञों की मदद से ठगी होने से बचा जा सकता है।-मोहित चावला, डीआईजी साइबर क्राइम
इस तरह का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, न दें कोई जानकारी
साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर इस तरह के मैसेज भेजते हैं, जिससे यूजर फौरन उनके झांसे में आ जाता है। इसमें यूजर को ईनाम जीतने, नौकरी, लोकमित्र केंद्र के नाम पर और बैंक अलर्ट के नाम पर मैसेज किए जाते हैं। बैंक के नाम पर यूजर को खाता बंद होने के नाम पर डराया जाता है। ऐसे में साइबर ठग यूजर को मैसेज में केवाईसी करवाने के लिए कहते हैं। ज्यादातर व्यक्ति मैसेज को बैंक का समझकर क्लिक कर देता हैं और इसके बाद उसका अकाउंट हैक हो जाता है। पुलिस के मुताबिक किसी भी अनजान कॉल पर अपनी जानकारी न दें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।