फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   District officers will adopt 103 backward girls financially

Chamba News: आर्थिक तौर पर कमजोर 103 लड़कियों को गोद लेंगे जिला अधिकारी, बैठक में फैसला

Fri, 24 Feb 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 06:35 PM IST
सार

शिक्षा विभाग की ओर से चयनित की गई 103 लड़कियों को जिला के अधिकारी गोद लेंगे। आर्थिक तौर पर कमजोर इन लड़कियों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
District officers will adopt 103 backward girls financially
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर शिक्षा विभाग की ओर से चयनित की गई 103 लड़कियों को जिला के अधिकारी गोद लेंगे। आर्थिक तौर पर कमजोर इन लड़कियों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।  शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में डीसी चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। गोद ली जाने वाली 53 लड़कियों को शिक्षा विभाग जबकि 50 को विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी पांच-पांच हजार रुपये की राशि उनके खातों में जमा करवाएंगे। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में  बेहतर लिंगानुपात वाली पहली सात ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर 7 मार्च को जनजातीय भवन बालू में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। महिला दिवस का कार्यक्रम 8 मार्च को होली उत्सव होने के कारण 7 मार्च को आयोजित किया जाए। कहा कि जिले में उत्कृष्ट कार्य और विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले पुरुषों को भी सम्मानित किया जाए। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों की मैराथन का भी आयोजित करने को कहा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed