फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Disaster due to negligence in Krishnanagar, 11 years ago warning ignored

Shimla Landslide: कृष्णानगर में आपदा लापरवाही की देन, 11 साल पहले की चेतावनी नजरअंदाज

Tue, 22 Aug 2023 10:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Aug 2023 10:16 AM IST
सार

वर्ष 2012 में इसमें भूगर्भीय रिपोर्ट में जता दिया गया था कि यह क्षेत्र ज्यादा बारिश के कारण धंस सकता है।  उस दौरान निश्चित क्षेत्र में राजीव गांधी आवास योजना में कुछ आवास बनाए गए थे। 

विज्ञापन
Disaster due to negligence in Krishnanagar, 11 years ago warning ignored
कृष्णानगर में भवनों को खतरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कृष्णानगर में आपदी लापरवाही की देन है। वर्ष 2012 में इसमें भूगर्भीय रिपोर्ट में जता दिया गया था कि यह क्षेत्र ज्यादा बारिश के कारण धंस सकता है। उस दौरान निश्चित क्षेत्र में राजीव गांधी आवास योजना में कुछ आवास बनाए गए थे। इन मकानों के संबंध में राज्य सरकार के उद्योग विभाग के तहत आने वाले भू-विज्ञान प्रकोष्ठ के विशेषज्ञों से भूगर्भीय रिपोर्ट ली गई थी। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि इस क्षेत्र में ज्यादातर भवन 20 से 35 डिग्री के स्लोप के बीच बनाए जा रहे थे।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कहा गया था कि वहां पर मृदा की स्थिति इस तरह की थी कि ज्यादा बारिश की वजह से भूस्खलन की स्थिति हो सकती है। इसमें रिपोर्ट के बावजूद यहां पर राजीव गांधी आवास योजना में मकान बना लिए गए थे। सिलसिला यहीं नहीं रुका। यहां पर कच्चे भवनों को पक्का करने का मामला आगे बढ़ता रहा और इस बार की बारिश ने यहां पर तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। इस तरह की रिपोर्ट शिमला के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न भवनों के बारे में जारी की गई है। इन भूगर्भीय रिपोर्ट में सशस्त्र अनुमतियां दी गई हैं। वहीं, राज्य भू-विज्ञानी पुनीत गुलेरिया का कहना है कि समय-समय पर भूगर्भीय रिपोर्ट दी जाती है। शिमला के संबंध में भी अलग-अलग बूथ में अलग-अलग क्षेत्रों की रिपोर्ट बनी है।
विज्ञापन


कृष्णानगर में 13 दिन से पानी नहीं
वहीं, नागरिक सभा शिमला की वार्ड कमेटी ने सोमवार को पानी की समस्या को लेकर शिमला जल प्रबंध निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) के महाप्रबंधक राजेश कश्यप को ज्ञापन सौंपा। शिमला नागरिक सभा के संयोजक संजय चौहान ने बताया कि कृष्णानगर में हुए भूस्खलन के कारण पानी के पाइप टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव आवास योजना के तहत बने भवनों में 13 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। राजेश कश्यप ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। इस मौके पर सह संयोजक अमित कुमार, सहसंयोजक विजेंद्र मेहरा, जगत राम विनोद, सलमा, फालमा चौहान, प्रीति, जसवंत और ज्योति मौजूद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed