{"_id":"63dfbd15e44ff821c4445f3a","slug":"directorate-sainik-welfare-himachal-prdaesh-verification-of-documents-from-27-february-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 27 फरवरी से होगी विभिन्न पदों के लिए दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 27 फरवरी से होगी विभिन्न पदों के लिए दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया
Sun, 05 Feb 2023 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:59 PM IST
सार
सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील ने कहा कि दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया 27 फरवरी से 28 मार्च तक होगी।
विज्ञापन
निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय के रोजगार कक्ष में श्रेणी तीन और श्रेणी चार के विभिन्न पदों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। यह प्रक्रिया 27 फरवरी से 28 मार्च तक होगी। इसमें परिचालक के एक पद, जेल वार्डर शिमला जिले के तीन पदों, जेल वार्डर जिला कुल्लू के एक पद, जेइई (इलेक्टि्रकल) के 10 पद, सब फायर ऑफिसर के एक पद के लिए 27 फरवरी को दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह फायरमैन के 14 पदों के लिए छह मार्च, बीए-एमए स्तर के इंस्पेक्टर के लिए 10 मार्च, लाइनमैन के 24 पदों के लिए 16 मार्च, वन रक्षक के 18 पदों के लिए 17 मार्च, दसवीं पास शैक्षणिक योग्यता वाले पूर्व सैनिकों के 21 मार्च, जमा दो शैक्षणिक योग्यता वाले पूर्व सैनिकों के लिए 24 मार्च, चपरासी के पदों के लिए 28 मार्च को दस्तावेज जांचे जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील ने कहा कि दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया 27 फरवरी से 28 मार्च तक होगी। इसमें प्रदेश भर के पूर्व सैनिक भाग लेंगे। वर्तमान में भी कई पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन