फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate General of GST Intelligence raid in Gagret and Mubarikpur

Una News: अब सरिया उद्योग वितरकों के प्रतिष्ठानों और घरों में दी डीजीजीआई टीम ने दबिश

Sun, 29 Jan 2023 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Jan 2023 06:52 PM IST
सार

डीजीजीआई अधिकारियों की टीम देर शाम तक वितरकों के रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी रही। अलग-अलग टीमों ने एक साथ सभी वितरकों के प्रतिष्ठानों व उनके घरों पर दबिश दी।

विज्ञापन
Directorate General of GST Intelligence raid in Gagret and Mubarikpur
डीजीजीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गगरेट क्षेत्र के एक सरिया उद्योग पर माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) का शिकंजा कसता जा रहा है। डीजीजीआई की टीम ने सरिया उद्योग पर दबिश देने के बाद अब उक्त उद्योग से जुड़े वितरकों के प्रतिष्ठानों और घरों में दबिश दी है। रविवार को दिल्ली से आई टीम ने एक साथ गगरेट व मुबारिकपुर में दबिश दी और रिकॉर्ड को खंगाला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली में कागजी फर्मों के माध्यम से हुई स्क्रैप की बिक्री का भंडाफोड़ होने के बाद डीजीजीआई ने उन सभी ठिकानों पर दबिश दी, जहां स्क्रैप भेजा गया। इसी कड़ी में गगरेट स्थित सरिया उद्योग भी डीजीजीआई के निशाने पर आया। बीते दिनों डीजीजीआई उद्योग व इससे जुड़े उच्च अधिकारियों के आवासों पर दबिश देकर जरूरी रिकॉर्ड अपने साथ ले गई थी। टीम ने गवालथाई स्थित उद्योग व इसके मालिकों के जालंधर स्थित आवास पर भी दबिश दी थी। 
विज्ञापन


क्षेत्र में रविवार सुबह आई डीजीजीआई अधिकारियों की टीम देर शाम तक वितरकों के रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी रही। अलग-अलग टीमों ने एक साथ सभी वितरकों के प्रतिष्ठानों व उनके घरों पर दबिश दी। हालांकि डीजीजीआई का कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं। यहां तक कि वितरकों के मोबाइल फोन भी बंद मिले। डीजीजीआई को शक है कि इस प्रकरण में बड़े स्तर पर वस्तु एवं सेवा कर की चोरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 23 जनवरी को भी सरिया उद्योग और उसके बड़े अधिकारियों के निवास स्थान पर टीम ने रिकॉर्ड खंगाला था। उल्लेखनीय है कि हिमाचल के साथ पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी इस उद्योग ने अपनी साख बनाई है। उद्योग में स्क्रैप से सरिया बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed