फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala International Cricket Stadium will remain closed for tourists, HPCA took the decision

Dharamshala: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पर्यटकों के लिए अभी रहेगा बंद, एचपीसीए ने लिया फैसला

Mon, 12 May 2025 10:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 May 2025 10:25 AM IST
सार

 क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पर्यटकों के लिए आगामी आदेशों तक अभी बंद रहेगा। इसके चलते कोई आम आदमी और पर्यटक इसमें एंट्री नहीं कर सकता है। 

विज्ञापन
Dharamshala International Cricket Stadium will remain closed for tourists, HPCA took the decision
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला( - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पर्यटकों के लिए आगामी आदेशों तक अभी बंद रहेगा। इसके चलते कोई आम आदमी और पर्यटक इसमें एंट्री नहीं कर सकता है। एचपीसीए की ओर से इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया। धर्मशाला में आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में पर्यटकों और आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


वहीं आईपीएल के बाद इसे खोला जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आठ मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को भी सुरक्षा कारणों के चलते बंद करवाया गया था और दर्शकों को स्टेडियम खाली करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इसके बाद स्टेडियम की सभी लाइटें बंद कर दी गईं। अब एचपीसीए ने इसे आगामी आदेशों तक बंद रखने का निर्णय लिया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि अभी तक स्टेडियम को आगामी आदेशों तक लोगों और पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। स्टेडियम के बाहर बंद रखने की जानकारी भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed