फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Cricket lovers raised slogans outside the counter as IPL tickets became expensive

धर्मशाला: आईपीएल टिकट महंगा होने पर क्रिकेट प्रेमियों ने काउंटर के बाहर की नारेबाजी

Fri, 12 May 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 May 2023 08:24 PM IST
सार

शुक्रवार को टिकट काउंटर के बाहर सुबह से ही टिकट लेने वालों की लंबीं लाइनें लग गई थीं, लेकिन जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों ने महंगे टिकट होने की बात सुनी तो गुस्से में आकर उन्होंने एचपीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Dharamshala: Cricket lovers raised slogans outside the counter as IPL tickets became expensive
आईपीएल टिकट के लिए लाइनों में लगे रहे क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : संवाद

विस्तार

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैचों को लेकर शुक्रवार को ऑफलाइन टिकट महंगा बिकने पर क्रिकेट प्रेमियों में खासा आक्रोश दिखा। शुक्रवार को टिकट काउंटर के बाहर सुबह से ही टिकट लेने वालों की लंबीं लाइनें लग गई थीं, लेकिन जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों ने महंगे टिकट होने की बात सुनी तो गुस्से में आकर उन्होंने एचपीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक एचपीसीए के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस कर्मियों के समझाने पर इस विवाद को शांत किया गया। गुस्साए लोगों ने टिकटें महंगी होने पर अपनी प्रतिक्रिया इस प्रकार दी...

विज्ञापन


क्या कहते हैं क्रिकेट प्रेमी
सुबह से लाइनों में खड़े, पता होता तो आते ही नहीं
टिकट खरीदने के लिए सुबह से लाइनों में खड़े थे। जब ऑफलाइन काउंटर पर सस्ता टिकट नहीं मिला तो 750 के टिकट के लिए काउंटर में पूछा गया। इतने में जवाब आया कि टिकट नहीं है। वहीं, बाकी टिकट महंगे कर दिए हैं, जो गलत है। इतना पता होता तो घर से ही नहीं आते।- काजल, पुराना कांगड़ा।
विज्ञापन


एकाएक टिकट के दाम बढ़ाना क्रिकेट प्रेमियों से ठगी
ऑफलाइन टिकट काउंटर में 1500 रुपये की टिकट दी जा रही है। अधिक रेट होने से छात्रों का मैच देखने का सपना टूट गया है। अब महंगे टिकट कैसे कोई छात्र खरीद सकता है। एकाएक टिकट के दाम बढ़ाना क्रिकेट प्रेमियों के साथ ठगी करना है।- वैभव खरवाल, बैजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर के बाहर नहीं लगी थी उपलब्ध टिकटों की सूची
अगर कंपनी ने टिकट महंगा कर दिया था तो काउंटर के बाहर नोटिस बोर्ड में रेट की सूची लगानी चाहिए थी। कंपनी की लापरवाही की वजह से लोग सुबह से काउंटर पर खड़े रहे, वहीं जब काउंटर खुला तो इस तरह का हंगामा हुआ। - गगनदीप, पंजाब।



काउंटर पर सस्ता टिकट मिलने की थी उम्मीद
ऑनलाइन टिकट महंगा मिल रहा था, इसके चलते हमें लगा काउंटर पर टिकट सस्ता मिल जाएगा। काउंटर पर टिकट महंगा हो चुका है। अब मैच से 10 दिन पहले रहने का खर्च ही 10,000 से 12000 आ गया है।
- सन्नी, लुधियाना।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed