फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dhaba owner crushed under car by goons in fatehpur kangra himachal pradesh

मछली खाने के पैसे मांगे तो गाड़ी से कुचलकर मार डाला पूर्व सैनिक

Mon, 30 Dec 2019 03:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
dhaba owner crushed under car by goons in fatehpur kangra himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले पंद्रह साल से ढाबा चला रहे पूर्व सैनिक को पंजाब के पांच युवकों ने गाड़ी के नीचे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पूर्व सैनिक का कसूर इतना था कि उन्होंने युवकों से फ्राई मछली खाने के पैसे मांग लिए। यह सनसनीखेज वारदात रविवार शाम कांगड़ा के फतेहपुर के खटियाड़ की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी पंजाब के हाजीपुर से बरामद कर ली है जबकि आरोपी अभी तक फरार हैं।  

विज्ञापन


मृतक की पहचान धनी राम (73) निवासी खटियाड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पंजाब के हाजीपुर क्षेत्र के युवक मछली खाने के लिए ढाबे पर पहुंचे थे। पैसे मांगे तो वे धनी राम से भीड़ गए और भागने लगे। धनी राम पैसों के लिए उनके पीछे गए तो बहस के दौरान युवकों ने गाड़ी स्टार्ट कर दी और 100 मीटर घसीटते हुए ले गए। गंभीर चोटों की वजह से धनी राम ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम धर्मशाला ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल पर बुजुर्ग को गाड़ी से घसीटने के साक्ष्य मिले हैं। गाड़ी बरामद कर ली गई है जबकि आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed