{"_id":"650c0e67e99c7c72220fc4fd","slug":"devotee-returning-from-manimahesh-yatra-dies-after-falling-into-drain-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश से लौटते समय नाले में गिरने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश से लौटते समय नाले में गिरने से श्रद्धालु की मौत
Thu, 21 Sep 2023 06:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Sep 2023 06:51 PM IST
सार
चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की नाले में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल पुत्र रत्न चंद निवासी निचली कुगति के रूप में हुई है।
विज्ञापन
श्रद्धालु की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिमहेश यात्रा से लौटते समय एक श्रद्धालु की हड़सर बाजार के करीब 200 मीटर आगे एक नाले में गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान 22 वर्षीय अविशाल पुत्र रत्न चंद निवासी निचली कुगती, भरमौर के रूप में हुई है। यात्रा के दौरान अब तक पांच श्रद्धालु जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को अविशाल दोस्तों के साथ मणिमहेश यात्रा से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
हड़सर के पास पांव फिसलने से वह नाले में जा गिरा। युवक के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नाले से निकाल कर नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां उसे मृत करार दिया। डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन