फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri launched a verbal attack on BJP, know what he said

Mukesh Agnihotri: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- भाजपा ओ और सी, कांग्रेस का कुछ नहीं बिगाड़ सकती

Wed, 04 Dec 2024 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जुबानी हमला बोला। मुकेश ने कहा कि भाजपा के नेताओं का सत्ता से बाहर होने का दर्द दो साल बाद भी झलक रहा है। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri launched a verbal attack on BJP, know what he said
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ओ और सी में बंटी भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। असली भाजपा और कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। जब भी भाजपा सी के नेता कुछ बोलते है तो ओ भाजपा के लोग कहते हैं कि वह उनकी अपनी राय है। भाजपा गुटों में बंटी है। गृह युद्ध छिड़ा है। यह युद्ध धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता कभी बंटी और बबली की बात कर रहे हैं तो कभी गोगा बोल रहे हैं। अब भाजपा का गोगा बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का सत्ता से बाहर होने का दर्द साफ झलक रहा है।

विज्ञापन


भाजपा ने हमेशा ही कांग्रेस सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचे। कांग्रेस के एमएलए को अनसीड करने की कोशिश की गई। उसमें भी मुंह की खानी पड़ी। नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बीच संघर्ष का सबको पता है। केंद्र के साथ मिलकर हिमाचल की सरकार को गिराने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। सरकार को आर्थिक मोर्चे में नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। विदेशों से हो रही फंडिंग और अन्य वित्तीय संस्थानों में सीलिंग लगा दी है। बीबीएमबी का पैसा हिमाचल को नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार चाहे तो यह पैसा हिमाचल को मिल सकता है। हिमाचल के सात सांसद हैं। ये हिमाचल के हितों की बात नहीं कर रहे हैं। टूरिज्म प्रोजेक्ट में हिमाचल की अनदेखी की गई। सरकार संसाधन जुटाकर विकास कार्यों में आगे बढ़ रही है। हिमाचल में दो साल को हुए कार्यों की बुकलेट बनेगी।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


 

एचआरटीसी में 350 चालक की भर्ती होगी
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में 350 चालकों का भर्ती प्रदेश सरकार करेगी।

ये भी कहा

  1. बड़ी बसों की जरूरत नहीं, अब हिमाचल में चलेंगी 32 सीटर बसें, हाईड्रोलिक बसें भी आएंगी
  2. बिजली की सब्सिडी के लिए इनकम टैक्स और ग्रामीणों के लिए अलग नियम होंगे
  3. आपदा में हिमाचल सरकार को नही मिला पैसा, हिमाचल में रिसोर्स को लेकर जयराम ने एक भी बैठक नहीं की
  4. आयुष्मान योजना में 100 रुपये के टेस्ट, बिल बना दिया 40 हजार का
  5. हर विधानसभा में होगा एक बड़ा अस्पताल, महिलाओं को दिए 1500 रुपये
  6. पानी का 100 रुपये बिल होगा, प्रति व्यक्ति 500 से 700 सब्सिडी माफ
  7. केंद्र ने रोका ओपीएस का 9000 करोड़, शानन प्रोजेक्ट में भी कुछ नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed