फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department set up investigation in technical university recruitment case, Minister Markanda ordered strict action

हमीरपुर: तकनीकी विश्वविद्यालय भर्ती मामले में विभाग ने बिठाई जांच, नियुक्तियों पर रोक

Fri, 11 Feb 2022 11:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Feb 2022 11:29 AM IST
सार

टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। विवि रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल, सहायक नियंत्रक राजवीर सिंह और डीन एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया को शिमला तलब किया गया। 

विज्ञापन
Department set up investigation in technical university recruitment case, Minister Markanda ordered strict action
 हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रजनीश इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी इस भर्ती मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  गुरुवार को विवि रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल, सहायक नियंत्रक राजवीर सिंह और डीन एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया को शिमला तलब किया गया। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा ने भर्तियों के मामले में अधिकारियों से जानकारी मांगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही सभी सात लोगों की नियुक्तियां आगामी आदेशों तक रोक दी हैं। मामले की छानबीन के बाद ही संबंधित विभाग आगामी निर्णय लेगा। गौर हो कि तकनीकी विवि परिसर दडूही हमीरपुर में वेब स्टूडियो और ईआरपी सेंटर स्थापित किया गया। इनके संचालन के लिए तकनीकी विवि शिमला की नाईलेट कंपनी (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) को तकनीकी स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा। कंपनी ने जिस तेजी से भर्ती प्रक्रिया पूरी कर 4 फरवरी को सात लोगों का चयन कर तकनीकी विवि को पात्र अभ्यर्थियों की सूची सौंपी, वह काफी चर्चा में है। इस सूची में विवि के एक उच्च अधिकारी का बेटा भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed