फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Denotify Institute himachal: 48 panchayats of Sujanpur snatched facilities, running for 35 km

डिनोटिफाई संस्थान हिमाचल: सुजानपुर की 48 पंचायतों की सुविधाएं छीनीं, लग रही 35 किमी की दौड़

Sat, 04 Feb 2023 11:32 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 11:32 AM IST
सार

सुक्खू सरकार ने सुजानपुर में पूर्व की भाजपा सरकार में खुले जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के डिवीजन के अलावा दो सब डिवीजन कार्यालयों को भी बंद कर दिया है। अब क्षेत्र की 48 विभिन्न ग्राम पंचायतों के बाशिंदों को अपने काम करवाने के लिए 35 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर जिला मुख्यालय हमीरपुर आना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Denotify Institute himachal: 48 panchayats of Sujanpur snatched facilities, running for 35 km
जल शक्ति विभाग का मंडल बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा के गृह विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर को भी सुविधाओं से वंचित कर दिया है।  सुक्खू सरकार ने सुजानपुर में पूर्व की भाजपा सरकार में खुले जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के डिवीजन के अलावा दो सब डिवीजन कार्यालयों को भी बंद कर दिया है।  अब क्षेत्र की 48 विभिन्न ग्राम पंचायतों के बाशिंदों को अपने काम करवाने के लिए 35 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर जिला मुख्यालय हमीरपुर आना पड़ रहा है। इससे न केवल लोगों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि यातायात के लिए जेब भी ढीली करनी पड़ रही है। जो काम हमीरपुर पहुंचकर करवाने पड़ रहे हैं, पूर्व में वह सुजानपुर में ही हो जाते थे। 

विज्ञापन

वहीं, जलशक्ति विभाग कार्यालय सुजानपुर में लगा अधिशासी अभियंता का बोर्ड लोगों को भ्रमित कर रहा है। लोग अधिशासी अभियंता का बोर्ड देखकर कार्यालय आते हैं तो  पता चलता है कि यहां पर अधिकारी नहीं है। क्योंकि कांग्रेस सरकार ने अधिशासी अभियंता कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया है। वर्तमान में जंगलबैरी से हमीरपुर की दूरी 35 किलोमीटर के बीच है। जबकि, सुजानपुर से हमीरपुर की दूरी 25 किलोमीटर है। इसके अलावा नागलंबर, उहल, कक्कड़ आदि कई दूरदराज के क्षेत्र हैं, जहां बसों की आवाजाही नाममात्र की है।
विज्ञापन


7 जून को खोला गया कार्यालय,12 दिसंबर को कर दिया बंद
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जनता की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सुजानपुर में जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड का डिवीजन खोलने की मांग की थी। 7 जून 2022 को सुजानपुर में जलशक्ति विभाग का डिवीजन खुला। पहले हमीरपुर के एक्सईएन राकेश ठाकुर को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया, लेकिन बाद में कांगड़ा जिले से एक्सईएन नीरज भोगल को सुजानपुर ट्रांसफर करके स्थायी रूप से एक्सईएन की नियुक्ति की गई। सुजानपुर में 55 पेयजल और 15 सिंचाई परियोजनाएं हैं। यहां पर उहल और सुजानपुर सदर में दो सहायक अभियंता और 7 कनिष्ठ अभियंता सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, कनेक्शन से लेकर परियोजनाओं के टेंडर जैसे कार्य जो सुजानपुर में होते थे, वह अब हमीरपुर में हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई 2022 को खुला था बिजली बोर्ड का डिवीजन
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में 12 जुलाई 2022 को बिजली बोर्ड का डिवीजन, जबकि जंगलबैरी और चबूतरा में दो अलग-अलग सब डिवीजन कार्यालय खोले गए थे। वर्तमान में सुजानपुर में बिजली आपूर्ति बहाल करना चुनौती बना हुआ है। 
  फील्ड स्टाफ न के बराबर है। पूर्व भाजपा सरकार में आयोजित जनमंच के दौरान यहां एक एसडीओ को तत्कालीन मंत्री से फटकार भी लग चुकी है। बिजली बोर्ड के पास 21,883 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। सुजानपुर और कक्कड़ में दो सहायक अभियंता और 8 कनिष्ठ अभियंताओं के पद सृजित हैं। लेकिन एक कनिष्ठ अभियंता का पद खाली है। इसके अलावा फील्ड स्टाफ बहुत कम है।

क्या कहते हैं ग्रामीण व जनप्रतिनिधि।

Denotify Institute himachal: 48 panchayats of Sujanpur snatched facilities, running for 35 km
ग्रामीण, जनप्रतिनिधि - फोटो : संवाद
विधायक राजेंद्र राणा सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उचित ढंग से रख रहे हैं। यहां जलशक्ति और बिजली बोर्ड के डिवीजन और सब डिवीजन की बहुत जरूरत है। शीघ्र दोनों विभागों के डिवीजन बहाल हो जाएंगे। 
-ज्योति प्रकाश, अध्यक्ष, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर।

लोगों को उपमंडल मुख्यालय पर सुविधा प्रदान करने के लिए पूर्व सरकार ने जलशक्ति और बिजली बोर्ड के डिवीजन खोले थे। जनता की मुश्किलों को समझते हुए प्रदेश सरकार को इन दोनों विभागों के कार्यालयों को बहाल करना चाहिए।
-गौरव कटोच, ग्रामीण।

भाजपा सरकार ने दोनों कार्यालय जनता की सुविधा के लिए खोले थे तथा इनको डिनोटिफाइड करना गलत है। इनको पुन: बहाल किया जाना चाहिए, ताकि जनता को यहां पर पूरी सुविधा मिले। 
-कमलेश चौधरी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद सुजानपुर।

सुजानपुर में जलशक्ति और बिजली बोर्ड के डिवीजन होने चाहिए, जो काम पहले हमीरपुर में होते हैं, वह अब सुजानपुर में होने लगे थे। लेकिन, वर्तमान में लोगों को छोटे-छोटे काम करवाने के लिए हमीरपुर दौड़ना पड़ रहा है। 
-शशि कुमार, ग्रामीण।

विधायक राजेंद्र सिंह राणा इनको पुन: बहाल करने के लिए प्रयासरत हैं तथा शीघ्र दोनों कार्यालय बहाल होंगे ताकि जनता को सुविधा मिल सके। भाजपा ने आनन-फानन में वोट बैंक की राजनीति के चलते इन्हें खोला था, लेकिन यहां सारी सुविधाएं नहीं मिल रही थीं जो जनता को मिलनी चाहिए। अब कांग्रेस सरकार इन कार्यालयों को बहाल करके पूरी सुविधा प्रदान करेगी।
-सुरेंद्र गुप्ता, शहरवासी।

कांग्रेस कहती है कि वह सत्ता नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। लेकिन, जनता से उनकी सुविधाएं छीन लेना कौन सा व्यवस्था परिवर्तन है। कांग्रेस हमेशा बदले की राजनीति करती है, जिसमें नुकसान प्रदेश की जनता को होता है।
-वीरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष, मंडल भाजपा सुजानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed