फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dead bodies of a young man and a girl found on the way to Billing, created panic

Kangra News: बिलिंग में मिले लापता युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव, मचा हड़कंप

Tue, 06 Feb 2024 10:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Feb 2024 10:15 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले में  बीड़ बिलिंग जाने वाले रास्ते पर बर्फ के बीच युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Dead bodies of a young man and a girl found on the way to Billing, created panic
बिलिंग घाटी - फोटो : संवाद

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से सोमवार से लापता युवक-युवती के शव मंगलवार को टेक ऑफ प्वाइंट से तीन किलोमीटर नीचे पैदल रास्ते की एक तरफ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उपमंडलीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत बर्फ पर फिसलकर गिरने से हुई है। मृतकों की पहचान अभिनंदन गुप्ता (30) पुत्र अनिल गुप्ता निवासी शिवनगर, पठानकोट और प्रणिता बाला (26) निवासी साहेब, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


युवक के सिर को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोच दिया है और मात्र सिर की हड्डियां ही नजर आ रही हैं, जबकि युवती के शव को कोई नुकसान नहीं हुआ है। युवक और युवती दोनों अपनी निजी कार से रविवार दोपहर बाद बिलिंग के लिए निकले थे और सात नंबर मोड़ पर गाड़ी खड़ी करने के बाद बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट की ओर पैदल चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर शाम दोनों को पैदल वापस बीड़ की तरफ जाते देखा था। सोमवार को दोनों के वापस न आने पर युवक के परिजन करणवीर ने पुलिस में इसकी सूचना दी। दोनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह माउंटेन पारा रेस्क्यू टीम ने राहुल की अगुवाई में पुलिस की टीम दलीप, विनोद, रविंद्र और रेखा के साथ सर्च अभियान शुरू किया और दोपहर 1:00 बजे के करीब पैदल रास्ते के एक तरफ नीचे दोनों के शव बरामद किए गए। युवक के साथ उसका पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी था जो दोनों शवों के समीप भौंक रहा था। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर ही बचाव दल उस तरफ गया। युवक पिछले पांच वर्षों से बीड़ के चौगान के समीप किराये के मकान में रह रहा था, जबकि युवती कुछ दिन पहले ही यहां आई थी। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed