फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dalia will be served to children in anganwadi kendra in himachal

हिमाचल: आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा मीठा-नमकीन दलिया और खिचड़ी

Sat, 23 Jul 2022 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jul 2022 11:47 AM IST
सार

एचपी मिल्क फेडरेशन की ओर से तैयार खाद्य उत्पाद आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे जाएंगे। इस मुहिम को अच्छा रिस्पांस मिलने पर अन्य जिलों में भी योजना को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
dalia will be served to children in anganwadi kendra in himachal
आंगनबाड़ी भवन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौनिहालों को अब आंगनबाड़ी केंद्रों में मीठा-नमकीन दलिया और खिचड़ी भी मिलेगी। प्रदेश के चार जिलों सिरमौर, ऊना, शिमला और कांगड़ा में अक्तूबर से पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर इसे शुरू किया जा रहा है। एचपी मिल्क फेडरेशन की ओर से तैयार खाद्य उत्पाद आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे जाएंगे। इस मुहिम को अच्छा रिस्पांस मिलने पर अन्य जिलों में भी योजना को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


बीते लंबे समय से केंद्रों में पोषक आहार को बदले जाने की योजना पर काम हो रहा है। अब प्रदेश सरकार ने चार जिलों में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत दिनों के हिसाब से केंद्रों में एक दिन मीठा दलिया, एक दिन नमकीन दलिया और एक दिन खिचड़ी दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन को खाद्य उत्पाद तैयार करने का काम दिया गया है। आगामी दो माह के भीतर मिल्क फेडरेशन खाद्य उत्पाद तैयार कर सप्लाई देना शुरू करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में फल भी दिए जाने की योजना है। हालांकि, अभी फल देने को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में साढ़े 18 हजार आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों में अभी सोया खिचड़ी, दलिया, काले चने, प्लाव, राजमाह-चावल, बिस्कुट और न्यूट्री मिक्स बनाकर बच्चों को दिए जाते हैं। नई व्यवस्था के लागू होने पर आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को पैक किए गए खाद्य पदार्थ दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed