{"_id":"63d68c7a5e428c52cf405142","slug":"cyber-criminals-create-fake-accounts-of-governor-rajendra-vishwanath-arlekar-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: साइबर अपराधियों ने राज्यपाल आर्लेकर के बना दिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: साइबर अपराधियों ने राज्यपाल आर्लेकर के बना दिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
Sun, 29 Jan 2023 10:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:56 PM IST
सार
एएसपी साइबर क्राइम भूपिंद्र नेगी ने बताया कि राज्यपाल के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिकारियों और पूर्व भाजपा मंत्रियों के बाद अब साइबर अपराधियों ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए हैं। इसके बाद शातिर सोशल मीडिया पर राज्यपाल के नाम से पैसे मांग रहे हैं। राज्यपाल ने खुद फेसबुक पर लोगों से अपील की है कि वे इन फर्जी खातों को नजरअंदाज कर इन शातिरों के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
राज्यपाल के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और अपराधियों की खोज में जुट गया है। शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है। उधर, एएसपी साइबर क्राइम भूपिंद्र नेगी ने बताया कि राज्यपाल के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर अपराधी का नाम और पता बताने के लिए कहा गया है। साथ ही फर्जी खाते को ब्लॉक करने की बात कही है।
विज्ञापन