{"_id":"5e944e568ebc3e77360e5a54","slug":"curfew-himachal-laborers-without-ration-cards-will-get-five-kg-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू हिमाचल: बिना राशनकार्ड वाले श्रमिकों को मुफ्त मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू हिमाचल: बिना राशनकार्ड वाले श्रमिकों को मुफ्त मिलेगा राशन
Mon, 13 Apr 2020 05:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर
हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में लाकडाउन के कारण दिहाड़ी नहीं लगा पा रहे कामगारों को राशन मुफ्त देने की व्यवस्था की जाने लगी है। यह राशन उन कामगारों को दिया जाएगा। जिनके पास अपना राशन कार्ड नहीं हैं और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी लगाने का मौका नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न भागों में ऐसे कई कामगार ग्रामीण इलाकों में प्रवासी मजदूर दिहाड़ी लगाने पहुंचे हैं और ये अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं। ऐसे कामगारों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी तक नहीं लगा पा रहे। कई मजदूर तो राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत हैं और उनको बोर्ड की ओर से दो-दो हजार की वित्तीय मदद की पहली किस्त के रूप में मिल चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे दिहाड़ीदार मजदूरों को प्रति व्यक्ति पांच-पांच किलो राशन देने की व्यवस्था की है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना राशन कार्ड वाले श्रमिकों को पांच-पांच किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन सुविधा दे रही है। कामगारों के खातों में सरकार की ओर से दो-दो हजार की राशि भी डालम दी गई है।
विज्ञापन