{"_id":"654b31ae525f32ea360d5f32","slug":"cryptocurrency-fraud-in-himachal-pradesh-sit-arrested-one-more-accused-from-barsar-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency Fraud Case: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एक और गिरफ्तार, एसआईटी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cryptocurrency Fraud Case: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एक और गिरफ्तार, एसआईटी ने की कार्रवाई
Wed, 08 Nov 2023 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 08:31 PM IST
सार
एसआईटी ने बुधवार को हमीरपुर से एक और आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के बड़सर उपमंडल की पंचायत बलह बिहाल का रहने वाला है और वह सोलन के बद्दी में मार्केटिंग का काम करता है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी ठगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बुधवार को हमीरपुर से एक और आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के बड़सर उपमंडल की पंचायत बलह बिहाल का रहने वाला है और वह सोलन के बद्दी में मार्केटिंग का काम करता है। एसआईटी अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। विजय पर आरोप है कि उसने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर कई लोगों से निवेश करवाया, लेकिन लोगों को उनकी जमापूंजी वापस नहीं नहीं मिल रही। शिकायतकर्ताओं ने विजय के खिलाफ एसआईटी के पास शिकायत दी थी।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर एसआईटी ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर शिमला ले गई। हमीरपुर में सैकड़ों लोगों का पैसा क्रिप्टोकरेंसी में फंसा हुआ है। एसआईटी ने गत दिवस भी हमीरपुर से एक महिला कांस्टेबल समेत पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। यह पांचों पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। हमीरपुर जिले से विजय कुमार के रूप में छठी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
आने वाले समय में कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि एसआईटी यहां 25 एजेंटों के ठिकानों पर बीते सप्ताह दबिश दे चुकी है। कई एजेंटों के रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हमीरपुर जिले से सबसे अधिक गिरफ्तारियां होने के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि बताया जा रहा है कि हमीरपुर में सबसे अधिक लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है। उधर, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि एसआईटी ने बड़सर से क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
आरोपी विजय को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बुधवार को एसआईटी ने उसे शिमला जिला अदालत में पेश किया था। वहीं, पुलिस रिमांड पर चल रहे 8 आरोपी वीरवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।