फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Crisis deepens on priority schemes of areas of Disqualified MLAs

Himachal News: अयोग्य घोषित विधायकों के क्षेत्रों की प्राथमिकता योजनाओं पर गहराया संकट

Fri, 22 Mar 2024 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Mar 2024 10:45 AM IST
सार

प्रदेश में अयोग्य घोषित छह कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों की विधायक प्राथमिकता योजनाओं पर संकट गहरा गया है। 

विज्ञापन
Crisis deepens on priority schemes of areas of Disqualified MLAs
कांग्रेस के बागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अयोग्य घोषित छह कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों की विधायक प्राथमिकता योजनाओं पर संकट गहरा गया है। छह में से पांच विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित कई योजनाएं वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट में शामिल की थीं, मगर अब जब विधायक ही नहीं हैं तो इन योजनाओं का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा। हालांकि कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की ओर से डाली गई प्राथमिकताएं बजट बुक में नहीं दर्शाई गई थीं। उन्हें इन योजनाओं को बाद में योजना विभाग को देना था। सभी प्राथमिकताओं के लिए 25-25 हजार रुपये के टोकन बजट का भी प्रावधान किया गया था।

विज्ञापन


 

इस बार राज्य सरकार ने विधायक प्राथमिकता योजनाओं के प्रारूप में भी बदलाव किया है। इसी के तहत राज्य सरकार के योजना विभाग ने सभी विधायकों से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपनी-अपनी योजनाएं मांगी थीं। यह योजनाएं बजट बुक में भी शामिल हुई थीं। अगर इन अयोग्य घोषित कांग्रेस विधायकों की विधायकी बहाल नहीं होती है तो उस स्थिति में इनकी ओर से बजट में शामिल की गई प्राथमिकताओं का भी कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस विधायक की क्या योजनाएं
सिंचाई योजना मनेड कूहल का निर्माण अटकेगा धर्मशाला में
सुधीर शर्मा ने लघु सिंचाई प्राथमिकता में बहाव सिंचाई योजना मनेड कूहल का निर्माण, सड़कों-पुलों में क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला से पंतेहड चरान खड्ड पर पुल सहित शिला और शिला चौक से खनियारा के लिए संपर्क सड़क का निर्माण, जलापूर्ति प्राथमिकता में पेयजल योजना सराह का संवर्धन और सुधार डाला।

विज्ञापन

सुजानपुर में ब्यास नदी के बाड़ सुरक्षा का काम फंसेगा
सुजानपुर से राजेंद्र राणा ने जलापूर्ति योजना प्राथमिकता में जलशक्ति विभाग के उपमंडल सुजानपुर में विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्रोत और वितरण प्रणाली में सुधार को डाला। मरम्मत और रखरखाव में सुजानपुर में सहायक खड्डों के साथ-साथ प्लाही चरण दो में गांव बैरी से ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बाड़ सुरक्षा कार्य प्रदान करने को शामिल किया।

केलांग में सीवरेज स्कीम की समय पर नहीं बनेगी डीपीआर
रवि ठाकुर ने लाहौल स्पीति में लघु सिंचाई प्राथमिकता में ग्राम पंचायत तांदी के खनदीप तांदी, सुमनम, लापशाक, मॉर्बल एक्सटेंशन को डाला गया है। सड़कों और पुलों में मुध भावा सड़क को शामिल किया गया है। केलांग की सीवरेज स्कीम को भी शामिल किया गया है। मरम्मत में मुध-फारका पुल को शुमार किया गया है।

गवालड़ खड्ड से जामली पेयजल योजना की प्राथमिकता फंसी
बड़सर के इंद्रदत्त लखनपाल ने उठाऊ पेयजल योजना पंजारार, गवालड़ खड्ड से ग्राम पंचायत जामली और निकटवर्ती क्षेत्र के लिए पेयजल योजनाओं के स्रोत और वितरण प्रणाली में सुधार, पांच रूटों पर ई- बसें चलाने आदि प्राथमिकताएं डाली हैं।
 

गगरेट में गुरजन खड्ड से धवाली लिंक रोड भी अधर में
गगरेट से चैतन्य शर्मा ने ऊना में कमांद क्षेत्र को विकसित करने के लिए योजना को विधायक प्राथमिकता में मरम्मत कार्य में डाला। सड़कों और पुलों में भी गुरजन खड्ड से धवाली लिंक रोड, भद्रकाली से पिरथीपुर वाया डंगरोह जोह मारवाड़ी सड़क आदि को डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed