फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman among two arrested with eight kg charas in kullu in himachal pradesh

कुल्लू में आठ किलो चरस के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2020 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2020 01:47 PM IST
सार

  • पुलिस ने हरिद्वार से मणिकर्ण आ रही एचआरटीसी बस से बरामद की खेप
  • नेपाल से लाई गई चरस को पार्वती घाटी में लेकर जा रहे थे आरोपी

विज्ञापन
woman among two arrested with eight kg charas in kullu in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सियुंड में एचआरटीसी बस में चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने आठ किलो चरस के साथ एक नेपाली महिला और तीन युवक गिरफ्तार किए हैं। यह चरस नेपाल से लाई गई थी। आरोपी इसे पार्वती वैली में ले जाकर दोगुने दाम पर बेचना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस टीम ने भुंतर के समीप सिउंड में नाका लगाया था। हरिद्वार से मणिकर्ण आ रही एचआरटीसी बस (18 बी 9785) को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान आश कुमारी (60) पत्नी परजीत निवासी गांव गुमे, डाकघर गावेश, मठ, जिला रुक्कम, आंचल रावती, नेपाल, राम बहादुर (28) धनीराम दमाई, निवासी रोल्पा कोर्चवांग, थाना लिवांग, आंचल रावती, नेपाल के पास से आठ किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


दोनों ने शरीर से पैकेट बनाकर चरस छिपाकर रखी थी। दोनों के पास चरस के आठ पैकेट पकड़े गए। उनके दो साथियों तुल बहादुर (34) पुत्र मानसी बूढ़ा गाव कोटगांव, थाना लीवांग, नगरपालिका रोल्पा, आंचल रावती, नेपाल, दीपक मगर (21) पुत्र अनंती निवासी गांव पीपल, थाना रूक्कम खलिंग, जिला रुक्कम, आंचल रावती नेपाल को भी गिरफ्तार किया गया। चारों ने एक ही टिकट खरीदा था। इसके चलते अन्य साथी भी पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed