फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three gang members arrested with four skins of leopards, police busted

तेंदुओं की चार खालों के साथ तीन लोग गिरफ्तार, एसआईयू ने किया गिरोह का भंडाफोड

Wed, 05 Feb 2020 10:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Feb 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three gang members arrested with four skins of leopards, police busted
तेंदुओं की खालों के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसआईयू की टीम ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के खाला क्यार नामक स्थान पर तीन व्यक्तियों को तेंदुओं की चार खालों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तेंदुए की खालें कहां से लेकर आए थे? कहां लेकर जा रहे थे? इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार एसआईयू की नाहन टीम ने जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। बुधवार को एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खाला क्यार से कोटी धीमान सड़क पर तीन व्यक्तियों को तेंदुए की चार खालों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद खालों में तीन वयस्क तेंदुए व एक शावक की है।
विज्ञापन


एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ रेणुका थाना में वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने यह खालें किस तरह से प्राप्त की और इन खालों को बेचने आदि की क्या योजना है। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों के साथ और कौन लोग शामिल हैं ।  इस गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम में एसआईयू नाहन की प्रभारी प्रियंका ठाकुर के अतिरिक्त एचसी पंकज चंदेल, एचसी जुलफान मोहम्मद, विनय कुमार, नवराज व सुहैब शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बलबीर सिंह, पुत्र मेहर सिंह निवासी उगर कांडो तहसील संगड़ाह  जिला सिरमौर, नारायण सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी कांडो हरयास तहसील ददाहू और जीवन सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी कांडो हरयास तहसील ददाहू को गिरफ्तार किया गया है।

वन विभाग ने अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा

वहीं,  वन विभाग की टीम ने मातर के पास लकड़ी की तस्करी के मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई खेर की अवैध लकड़ी के 30 नग बरामद हुए। विभाग की टीम ने लकड़ी से भरा ट्रक कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही शुरू कर दी है। अब विभाग पुलिस में इस मामले की एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की एक टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 30 नग खैर के बरामद किए हैं। ट्रक नंबर एचपी 17 बी-9274  मातर  क्षेत्र से 30 नग लेकर जा रहा था। वन विभाग नाहन की टीम ने उक्त ट्रक को कोलर  स्कूल के पास नाके में रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में खेर की अवैध लकड़ी के 30 नग बरामद हुए। कोलर वन परिक्षेत्र अधिकारी अजमेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed