फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The truck driver run away with six lakh apples in solan himachal

सोलन: मुंशी को चकमा देकर ट्रक चालक छह लाख के सेब लेकर फरार

Wed, 22 Sep 2021 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Sep 2021 08:03 PM IST
सार

पुलिस जानकारी के अनुसार दयानंद पुत्र लायक राम निवासी चकनोटी तहसील कोटखाई जिला शिमला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका शैड 17 दयानंद फ्रुट कंपनी फल मंडी सोलन में है। यह कमीशन एजेंट का काम करता है। 15 सितंबर को मोदगिल ट्रांसपोर्ट के ट्रक से सेब की 391 पेटियां करीब छह लाख का माल लोड करके गदग कर्नाटक के लिए दिन के समय रवाना किया था।

विज्ञापन
The truck driver run away with six lakh apples in solan himachal
ट्रक चालक फरार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सेब मंडी सोलन से कर्नाटक के लिए भेजी 391 सेब पेटी रास्ते में ही गायब हो गई हैं। कमीशन एजेंट को चकमा देकर ट्रक चालक छह लाख के सेब लेकर फरार हो गया है। जिसकी सूचना मुंशी ने अपने मालिक को दी। वहीं मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार दयानंद पुत्र लायक राम निवासी चकनोटी तहसील कोटखाई जिला शिमला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका शैड 17 दयानंद फ्रुट कंपनी फल मंडी सोलन में है। यह कमीशन एजेंट का काम करता है। 15 सितंबर को मोदगिल ट्रांसपोर्ट के ट्रक से सेब की 391 पेटियां करीब छह लाख का माल लोड करके गदग कर्नाटक के लिए दिन के समय रवाना किया था। ट्रक के साथ शिकायतकर्ता ने अपना मुंशी सवर्ण चौहान भी साथ भेजा था।

विज्ञापन


जब ट्रक सेब लेकर 16 सितंबर को दिन के समय हनुमानगढ़ पहुंचा तो चालक ईश्वर सिंह ने स्वर्ण चौहान को ट्रक से ये कह कर उतार दिया कि ट्रक में तेल खत्म हो गया है। चालक ने उसे अपने आदमी के साथ मोटर साइकिल पर भेज दिया। मोटरसाइकिल वाला व्यक्ति स्वर्ण चौहान को हनुमानगढ़ में घुमाता रहा और उसके बाद करीब 20 किलोमीटर आगे मोटरसाइकिल का तेल खत्म होने का झांसा देकर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया है। जब मुंशी वापस आया तो ट्रक भी गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed