{"_id":"5e35b3298ebc3e99ec68f93a","slug":"soldier-committed-suicide-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर घर आए सैनिक ने जंगल में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छुट्टी पर घर आए सैनिक ने जंगल में फंदा लगाकर दी जान
Sat, 01 Feb 2020 10:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कुल्लू के भुंतर के साथ सटे छरोड़नाला के पास जंगल में एक फौजी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को भुंतर के साथ लगते छरोड़नाला स्थित एक आटा मील के सामने सड़क के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति ने फंदा लगा दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना थाना कुल्लू को दी गई। इसके बाद जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो एक सैनिक पेड़ के फंदे में झूल रहा था। पुलिस ने पूरी प्रक्रिया के बाद शव कब्जे में लिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मान दास पुत्र मंगल चंद निवासी त्रिलोकनाथ तहसील उदयपुर जिला लाहौल-स्पीति के रूप में हुई है। मृतक सैनिक डोगरा रेजीमेंट में बतौर कांस्टेबल तैनात था और कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह शमशी में परिवार के साथ रहता था और तीन चार दिनों से लापता चल रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी शिकायत भी पुलिस को दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फौजी मानसिक रूप से कुछ परेशान था और इसने पहले भी एक बार रस्सी से आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इस दौरान भी उसके रिश्तेदारों ने उसे बचाया था। ऐसे में पुलिस को शक है कि युवक ने इसी के चलते इस कदम को उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी कुल्लू ने भी घटनास्थल का दौरा किया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि सेना में तैनात युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन