फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Secretary accused of bungling in cooperative society arrested

सहकारी सभा में गोलमाल का आरोपी सचिव गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Secretary accused of bungling in cooperative society  arrested
आरोपी सचिव गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल के ऊना जिले ईसपुर गांव की सहकारी सभा में हुए करोड़ों के गोलमाल में विजिलेंस ऊना ने आरोपी सचिव शाम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर शाम को विजिलेंस ऊना और एसआईयू शिमला की संयुक्त टीमों ने ईसपुर में तीन जगह दबिश दी थी। सहकारी सभा के आरोपी सचिव के घर और उसके फार्म हाउस समेत एक अन्य ठिकाने पर भी छापा मारा गया। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद आरोपी सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस एएसपी ऊना सागर चंद्र शर्मा की अगुवाई में दबिश दी गई। आरोपी पर सोसाइटी से 60 लाख, 80 लाख, 95 लाख जैसे भारी-भरकम लोन अपने पिता, पत्नी, भतीजा, चाचा, स्वयं और दोस्तों के नाम से निकालकर सोसायटी के खाताधारकों के पैसे का गबन का आरोप है।

विज्ञापन


एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने बताया कि ईसपुर कृषि सेवा कोऑपरेटिव सोसायटी में हुए घोटाले में विजिलेंस ऊना में सचिव तथा प्रबंधक कमेटी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जांच का जिम्मा एसआईयू विजिलेंस शिमला को सौंपा गया है। ऊना विजिलेंस भी सहयोग करेगी। एसआईयू के डीएसपी वरुण कुमार व इंस्पेक्टर मनोज कुमार की अगुवाई में टीम ऊना में मौजूद थी। गुरुवार रात को विजिलेंस ऊना और एसआईयू की तीन संयुक्त टीमों ने आरोपी के गांव ईसपुर स्थित घर, फार्म हाउस एवं उसके एक नजदीकी के घर पर छापा मारा था। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि विजिलेंस ने ईसपुर सोसायटी के कार्यालय से रिकॉर्ड भी जब्त किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed