फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   quarrel erupted while spraying apple in the garden, elder brother fired on younger one

सेब बगीचे में स्प्रे करते समय हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे पर चलाई गोली

Tue, 18 Feb 2020 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, कुमारसैन(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
quarrel erupted while spraying apple in the garden, elder brother fired on younger one
बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के कुमारसैन तहसील के सराहन गांव में सेब के बगीचे में स्प्रे करते समय रास्ते के लिए हुए झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर गोली चला दी। गोली के छर्रे बायीं टांग पर लगने से छोटा भाई घायल हो गया, जिसे आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


 डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि चंद्र कुमार पुत्र तेज राम (57) साल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके बड़े भाई ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल ने बताया कि करीब 12 बजे बेटे नरेश और दिनेश के साथ अपने बगीचे में स्प्रे कर रहा था, तभी पानी की टंकी से स्प्रे के पाइप से बगीचे में दूसरी जगह के लिए स्प्रे करने के लिए पानी जोड़ा।
विज्ञापन


इसी बीच उसके बड़े भाई सुखचैन ने इसे अपने खेत से पाइप न ले जाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और सुखचैन ने गालीगलौज करने के बाद गोली से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद सुखचैन घर से बंदूक लाया और 8 फीट की दूरी से उसकी बायीं टांग पर गाली चला दी। गोली के छर्रे लगने से वह घायल हा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed