{"_id":"5e2effd91cfc1b6cd47c9925","slug":"people-took-man-around-in-village-after-putting-black-color-on-his-face-land-dispute-7-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में अधेड़ का मुंह काला कर गांव में घुमाया, महिलाओं समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में अधेड़ का मुंह काला कर गांव में घुमाया, महिलाओं समेत सात गिरफ्तार
Tue, 28 Jan 2020 10:07 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिला मुख्यालय से सटी एक पंचायत में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी गई। आरोपियों का इससे भी मन नहीं भरा तो मुंह काला कर गले में जूतों का हार पहनाकर अधेड़ से पूरे गांव का चक्कर लगवाया गया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
वारदात के वक्त गांव का कोई भी व्यक्ति अधेड़ की मदद को आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। जब पीड़ित उनके चुंगल से छूटा तो पुलिस थाना चंबा पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। सोमवार को चंबा थाना के एसएचओ प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम पंचायत में जांच के लिए भी पहुंची। पुलिस ने यहां स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा अजय कपूर ने बताया कि मारपीट के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 355, 500, 504, 506, 147 व 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन